Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मायावती ने पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा को BSP से निकाला:सतीश मिश्रा के ममेरे भाई हैं; बसपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके; भाजपा में जाने की अटकलें थीं

    8 hours ago

    1

    0

    पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा को बसपा से निष्कासित कर दिया गया है। अंटू मिश्रा, बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के मामा के बेटे हैं। मायावती ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अपने एक्स हैंडल पर अंटू मिश्रा के निष्कासन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनंत कुमार मिश्रा को “पार्टी विरोधी गतिविधियों आदि” के चलते तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया गया है। निष्कासन के बाद अंटू मिश्रा ने कहा- अभी कुछ नहीं कहना चाहता हूं। एक-दो दिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तार से अपनी बात सबके सामने रखूंगा। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अंटू मिश्रा का निष्कासन बसपा की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। कुछ दिन पहले ही मायावती ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था। पहले पढ़िए मायावती ने एक्स पर क्या लिखा... मायावती ने एक्स पर लिखा- उत्तर प्रदेश में बी.एस.पी. सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे श्री अनन्त कुमार मिश्रा उर्फ अन्टू मिश्रा को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों आदि के फलस्वरूप आज तत्काल प्रभाव से उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बसपा प्रमुख ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से चुनाव के दौरान विरोधी दलों के कथित साम, दाम, दंड और भेद जैसे हथकंडों से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अंबेडकरवादी मिशन को आगे बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनाव में BSP को सफल बनाने में जुटें। अब जानिए कौन हैं अंटू मिश्रा लंबे समय से पार्टी गतिविधियों से दूरी पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अनंत मिश्रा पिछले कुछ समय से BSP की सक्रिय गतिविधियों से दूरी बनाए हुए थे। उनके दूसरे दलों के नेताओं के संपर्क में होने और भाजपा में जाने की अटकलें भी समय-समय पर सामने आती रही हैं। हालांकि, मायावती ने निष्कासन की आधिकारिक वजह पार्टी विरोधी गतिविधियां बताई है। आकाश आनंद के ससुर समेत कई नेताओं पर कार्रवाई अनंत मिश्रा से पहले मायावती पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कई बड़े नेताओं पर कार्रवाई कर चुकी हैं। इनमें BSP के राष्ट्रीय समन्वयक और आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ तथा राष्ट्रीय समन्वयक रणधीर सिंह बेनीवाल शामिल हैं। इन कार्रवाइयों के बीच BSP ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी तेज कर दी हैं। पार्टी अब तक 24 से अधिक विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर चुकी है, जबकि 75 से अधिक संभावित उम्मीदवारों के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। पार्टी का फोकस बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और विधानसभा सीटों के सामाजिक व राजनीतिक समीकरण के आधार पर मजबूत उम्मीदवार तलाशने पर है। मायावती लगातार पार्टी पदाधिकारियों से चुनावी तैयारियों की जानकारी ले रही हैं। ----------------- ये खबर भी पढ़ें… यूपी में गुटखा खाने पर RPF सिपाही सस्पेंड:मुंह चलता देख भड़के अफसर, भाषण रोककर फटकारा, 12 घंटे में एक्शन गोंडा में गुटखा खाने पर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स यानी आरपीएफ के एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया। बुधवार शाम 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर रेलवे में आरपीएफ सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया था। इसमें जिले के 100 से ज्यादा कांस्टेबल पहुंचे थे। इसी दौरान, कांस्टेबल ब्रह्मदेव द्विवेदी अपने मुंह में गुटखा दबाकर पहुंच गए। जब अफसरों की नजर उन पर पड़ी तो वे भड़क गए। इसे अनुशासनहीनता माना और कड़ी कार्रवाई की बात कही। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    आय से अधिक संपत्ति का आरोप, राहुल गांधी SC पहुंचे:ED-CBI से जांच करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी
    Next Article
    यूपी में टोटी-टोटी पानी ढूंढते रहे BJP विधायक:Gen-Z ने रविकिशन की बुद्धि बंद की, टीचरों की लड़ाई पर मिला सूखा चावल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment