Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MDA की गोविंदपुरम योजना लांच,80% भूखंड रिजर्व:50% कास्ट रिजर्वेशन,फिर MP-MLA कोटा;आवास विकास-निगम और MDA कर्मचारियों के लिए भी प्लॉट आरक्षित

    16 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) ने लंबे अंतराल के बाद गोविंदपुरम नाम से एक योजना लांच की है। प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष और मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आन्जनेय सिंह ने इस योजना को लांच किया। इस दौरान प्राधिकरण के तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके साथ ही एमडीए ने इस योजना में प्रॉपर्टी के आवंटन के लिए पंजीकरण खोल दिया है। लेकिन खास बात ये है कि इस योजना के 80 फीसदी भूखंड विभिन्न वर्गों और श्रेणियों के लिए पहले ही रिजर्व कर दिए गए हैं। दिल्ली रोड पर मंगूपुरा गांव के रकबे में विकसित की जा रही गोविंदपुरम योजना में अलग-अलग कैटेगिरी में कुल 477 भूखंड हैं। इसमें 25 भूखंड 450 वर्ग मीटर एरिया के, 44 भूखंड 288 वर्ग मीटर एरिया के, 76 भूखंड 200 वर्ग मीटर एरिया के, 241 भूखंड 162 वर्ग मीटर एरिया के और 91 भूखंड 112.50 वर्ग मीटर एरिया के हैं। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने इन भूखंडों की कीमत 42000 रुपए प्रति वर्ग मीटर रखी है। लोग 18 फरवरी से 20 मार्च के बीच इन भूखंडों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इनका आवंटन लॉटरी/ड्रॉ के माध्यम से होगा। रिजर्वेशन की बात करें तो मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने अनुसूचित जाति के लिए 21%, अनुसूचित जनजाति के लिए 2%, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27% भूखंड आरक्षित किए गए हैं। टोटल 50% कास्ट रिजर्वेशन के बाद मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने सांसद-विधायक, एमएलसी और स्वतंत्रता सेनानी के लिए 5% भूखंड रिजर्व कर दिए हैं। इसके बाद 5% भूखंड सरकारी सेवाओं एवं सुरक्षा सेवाओं के कर्मचारी जो 50 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हों के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश आवास विकास, विकास प्राधिकरण, जलकल, नगर निगम एवं स्थानीय निकायों के कर्मचारियों के लिए भी 2% भूखंड आरक्षित कर दिए गए हैं। भूतपूर्व सैनिकों एवं भूतपूर्व केंद्रीय पुलिस बल के कार्मिकों एवं उनके आश्रितों के लिए 3% प्लॉट रिजर्व किए गए हैं। दिव्यांगजन (क्षैतिज आरक्षण) कैटेगिरी में 5% प्लॉट रिजर्व हैं। वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष से ऊपर) कैटेगिरी में 10% भूखंड रिजर्व किए गए हैं। इस रिजर्वेशन को जोड़ें तो कुल रिजर्वेशन 80% बैठता है। सीधे शब्दों में कहें तो लांच की गई योजना के कुल 477 भूखंडों में से 382 भूखंड पहले ही रिजर्व कर दिए गए हैं। इसके बाद जो 20 % भूखंड यानी 95 भूखंड बचे वो सामान्य वर्ग के लोगों के लिए उपलब्ध होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू से मरीज लापता:पेट्रोल पंप से मिला, परिजनों ने जाम लगाकर किया हंगामा
    Next Article
    मत्स्य विभाग के 9 कर्मचारी मुख्यालय क्यों अटैच हुए:निषाद पार्टी की नेता की सब्सिडी डिप्टी डायरेक्टर ने रोक दी, हादसे में घायल हुईं तब एक्शन हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment