Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Meerut Road Accident में कांवड़ियों की गाड़ी ट्रक से टकराई, 1 की मौत और चार घायल

    17 hours ago

    1

    0

    हरिद्वार से कांवड़ लेकर एटा लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी शनिवार रात मेरठ में एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एक कांवड़िए की मौत हो गई, जबकि चार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि घायलों को मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एक घायल को उपचार के लिए एटा लाया गया है। एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) इलामारन जी ने बताया कि रिजोर थाना क्षेत्र के ग्राम सेनाकला निवासी करीब 20 लोगों का समूह हरिद्वार से कांवड़ लेकर वापस लौट रहा था।इसी दौरान मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में कांवड़ियों की गाड़ी की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में चंद्रपाल (42) की मृत्यु हो गई, जबकि विशाल (15), रंजना देवी (35), दाताराम कठेरिया (30) और अतुल कुमार (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।एसएसपी के अनुसार हादसे में घायल अवनीश (30) को इलाज के लिए एटा के निजी अस्पताल में लाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मेरठ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rahul Gandhi बोले Pune में, सरकार से सवाल पूछने पर गालियां मिलीं पर मैं नहीं सुधरूंगा
    Next Article
    Revanth Reddy की US Visit को केंद्र से नहीं मिली मंजूरी, कांग्रेस और भाजपा में छिड़ी बहस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment