Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mehbooba Muftu ने बारामूला के द्रंग में सड़क मरम्मत के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से लगाई गुहार

    1 hour from now

    1

    0

    पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बारामूला जिले में तंगमर्ग के पास स्थित पर्यटन स्थल द्रंग की सड़क की हालत सुधारने का आग्रह किया। महबूबा ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पीडीपी अध्यक्ष ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और लोक निर्माण विभाग के आयुक्त-सचिव से अनुरोध है कि वे कृपया हस्तक्षेप करें और सड़क की मरम्मत सुनिश्चित करें।द्रंग में पर्यटन स्थल बनने की अपार संभावनाएं हैं और वह जम्मू-कश्मीर के पर्यटन मानचित्र पर अपना उचित स्थान पाने का हकदार है।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हाल में अपनी मां गुलशन नज़ीर के साथ इस क्षेत्र का दौरा किया था। महबूबा ने कहा, ‘‘तंगमर्ग के द्रंग में अपनी मां के साथ कुछ अनमोल पल बिताए। यह अद्भुत झरने वाली बेहद खूबसूरत जगह है।इसे भी पढ़ें: महबूबा मुफ्ती की मांग: Kishtwar Rape-Death Case की निष्पक्ष जांच के लिए Crime Branch को सौंपी जाए फाइलफिर भी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी प्राकृतिक सुंदरता के बावजूद तंगमर्ग से द्रंग तक जाने वाली सड़क की दयनीय हालत ने इस खूबसूरत पर्यटन स्थल को खासकर पर्यटकों के लिए लगभग दुर्गम बना दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    43 वर्षीय शिवानी मेहरोत्रा ने यूरोप के माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा
    Next Article
    Mojtaba Khamenei ने मुस्लिम देशों से की एकजुट होने की अपील, अमेरिका-इजरायल को बताया ‘असली दुश्मन’

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment