Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MLC चुनाव की ट्रेनिंग से गैरहाजिर रहे तो होगी FIR:DM ने मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का किया निरीक्षण, 15 अक्टूबर को उपस्थित होने के निर्देश

    7 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में एमएलसी चुनाव के लिए बुधवार दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान अफीम कोठी में हुआ। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण स्थल का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने मतदान प्रक्रिया से जुड़े सवाल पूछे निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पीठासीन अधिकारियों और प्रथम मतदान अधिकारियों से निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सवाल पूछे। उन्होंने चैलेंज वोट, टेंडर वोट, मतपत्र लेखा तैयार करने और पीठासीन अधिकारी की डायरी भरने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। डीएम ने मतदान कार्मिकों को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण को गंभीरता से लें। निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी शंका का समाधान मास्टर ट्रेनर से जरूर कराएं, ताकि मतदान के दिन परेशानी न हो। उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स को भी निर्देश दिए कि मतदान कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियां विस्तार से समझाएं, जिससे चुनाव शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराया जा सके। 15 अक्टूबर को प्रशिक्षण में उपस्थित होना अनिवार्य जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने निर्देश दिया कि जिन मतदान कार्मिकों ने अभी तक प्रशिक्षण नहीं लिया है, वे 15 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे अफीम कोठी में प्रथम पाली के प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पीपीटी से समझाई निर्वाचन प्रक्रिया प्रशिक्षण के दौरान सुपर मास्टर ट्रेनर डॉ. विंध्याचल सिंह, डॉ. मोहम्मद अनीस और धर्मेंद्र ओझा तथा टेक्निकल मास्टर ट्रेनर शिवपाल ने मतदान कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी। पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पीठासीन अधिकारी के कार्यों, विभिन्न प्रकार के लिफाफों, टेंडर वोट, चैलेंज वोट और निर्वाचन आयोग के नवीनतम दिशा-निर्देशों के बारे में समझाया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में हत्या के मामले में 3 दोषियों को उम्रकैद:कोर्ट ने 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया, गोबर डालने को लेकर विवाद
    Next Article
    प्रतापगढ़ में VIDEO बनाकर पति ने किया सुसाइड:कर्ज और पत्नी के बार-बार भागने से परेशान होकर उठाया कदम, पत्नी-प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment