Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में VIDEO बनाकर पति ने किया सुसाइड:कर्ज और पत्नी के बार-बार भागने से परेशान होकर उठाया कदम, पत्नी-प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज

    14 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में 30 साल के युवक का शव उसके घर में पाया गया। घटना से पहले युवक ने अपने मोबाइल पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। जिसमें उसने कर्ज और पारिवारिक तनाव से परेशान होकर जान देने का बात कही। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी बिना बताए घर से बार-बार गायब हो जाती थी। घर के गहने व सामान भी ले गई थी। परिजनों का दावा है कि पत्नी और उसके एक परिचित द्वारा दी जा रही मानसिक प्रताड़ना के कारण युवक अत्यधिक तनाव में था। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर संबंधित पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मोबाइल में मिले वीडियो, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच कर रही है, जिसके बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। तस्वीरें देखिए - मामला विस्तार से पढ़िए - मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताहार गांव में 30 वर्षीय अमरेश कुमार पुत्र राम अजोर का शव घर के अंदर ही बरामद किया गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि अमरेश अपनी पत्नी की प्रताड़ना और कर्ज के भारी तनाव से जूझ रहा था। मौत से पहले रिकॉर्ड किया था वीडियो मृतक के भाई अनिल कुमार सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि अमरेश की पत्नी मालती देवी और उसका एक कथित प्रेमी उसे लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। घटना से पहले अमरेश ने अपने मोबाइल फोन पर एक भावुक वीडियो रिकॉर्ड किया। इस वीडियो में उसने अपनी दुखद स्थिति बयां करते हुए अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी को ठहराया है। परिजनों का दावा है कि अमरेश पर काफी कर्ज भी था, जिसे लेकर वह मानसिक दबाव में था। पत्नी पर बार-बार भागने का आरोप मृतक के पिता ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया कि उनकी बहु मालती बिना बताए कई बार घर से भाग चुकी है। उन्होंने बताया कि एक बार वे काफी मशक्कत के बाद उसे सोनीपत से वापस लाए थे। आरोप है कि इस बार भी वह घर का सारा सामान, सोने-चांदी के गहने और सुनार के पास रखा कीमती सामान लेकर चौथी बार गायब हो गई। परिजनों ने बताया कि वह सीधे पति से बात न करके पड़ोसियों के मोबाइल से बात करती थी। पिता ने भावुक होकर कहा कि उनके बेटे पर जो लोन और कर्ज है, उसे चुकाने के लिए संपत्ति बेचने की नौबत आ जाएगी। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि दोषी पत्नी और उसके साथी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि उनके तीन बेसहारा बच्चों को न्याय मिल सके। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेज दिया है। थाना प्रभारी पंकज कुमार राय ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी पत्नी मालती देवी और उसके अज्ञात प्रेमी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल में मिले वीडियो साक्ष्य और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के सही कारणों और आरोपों की निष्पक्ष पुष्टि की जाएगी। ------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी:32,679 पदों पर चयन, कटऑफ भी घोषित; 4 महीने पहले हुई थी परीक्षा यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती-2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल और डॉक्यूमेंट की जांच के बाद पास होने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जनरल वर्ग के 6685, OBC के 18210, SC के 7136 और ST वर्ग के 648 अभ्यर्थी पास हुए हैं। इनमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या 4481 है। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    MLC चुनाव की ट्रेनिंग से गैरहाजिर रहे तो होगी FIR:DM ने मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का किया निरीक्षण, 15 अक्टूबर को उपस्थित होने के निर्देश
    Next Article
    प्रयागराज में समाजवादी छात्र सभा ने निकाली मशाल यात्रा:छात्रसंघ भवन से कंपनी गार्डेन तक विरोध प्रदर्शन किया, फॉर्म-6 बहाली की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment