Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MOIC पर कार्रवाई, वेतन कटा और नोटिस जारी:फर्रुखाबाद DM ने जननी सुरक्षा और RI में लापरवाही पर दिए निर्देश

    13 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की मासिक बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने पर नौलखा के एमओआईसी का एक दिन का वेतन काटने और कायमगंज के एमओआईसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जनपद की सभी गर्भवती महिलाओं की जांच सुनिश्चित कराने को कहा। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) के कम चिन्हीकरण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी एचआरपी महिलाओं की पहचान कर उन्हें समय पर समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। डीएम ने यह भी जानकारी प्राप्त की कि कितनी एचआरपी महिलाओं को आयरन सुक्रोज दिया गया है। सभी एमओआईसी को गंभीर एनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिलाओं का समय से निदान कर उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत सीएम डैशबोर्ड पर 'डी' रैंक प्राप्त होने और केवल 40 प्रतिशत भुगतान होने पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने व्यवस्था में त्वरित सुधार के निर्देश दिए। हीटवेव की स्थिति को देखते हुए सभी पीएचसी एवं सीएचसी पर पंखे, कूलर, एसी एवं वाटर कूलर को क्रियाशील रखने, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा ओआरएस की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी एमओआईसी को तीन दिवस के भीतर सभी आशा कार्यकर्ताओं की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आईडी बनवाना सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। 18,639 बच्चों का चिन्हीकरण किया गया मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में 18,639 बच्चों का चिन्हीकरण किया गया है। डीएम ने 102 एम्बुलेंस सेवा की सीएम डैशबोर्ड पर 55वीं रैंक आने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एम्बुलेंस सेवा का रिस्पॉन्स टाइम कम करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रस्तुत एचआर निविदा एवं वाहन निविदा के समय विस्तार संबंधी प्रस्ताव को जिलाधिकारी द्वारा निरस्त कर दिया गया तथा निर्देश दिए गए कि नई निविदाएं पुनः आमंत्रित की जाएं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों के नवीनीकरण एवं वेतन वृद्धि संबंधी प्रस्ताव को स्थगित करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कर्मचारियों के कार्य प्रदर्शन का मूल्यांकन कर उसी के आधार पर नवीनीकरण एवं वेतन वृद्धि की कार्यवाही की जाए। वहीं रीजेंट क्रय संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। आरआई कार्यक्रम में खराब प्रगति पाए जाने पर एमओआईसी कायमगंज को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा एमओआईसी नौलखा का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने यू-विन पोर्टल पर टीकाकरण संबंधी डाटा समय से अपलोड करने, सभी नवजात बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने तथा 0 से 9 माह तक के बच्चों का डाटा अपलोड करने में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव एसएसपी ने 20 पुलिसकर्मियों का किया तबादला:प्रशासनिक व्यवस्था और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से फेरबदल
    Next Article
    कानपुर में किसान के घर 25 लाख की चोरी:छत का जाल काटकर घुसे चोर, ज्वेलरी लेकर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment