Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव एसएसपी ने 20 पुलिसकर्मियों का किया तबादला:प्रशासनिक व्यवस्था और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से फेरबदल

    14 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से एक बड़ा फेरबदल किया है। इस प्रक्रिया में 20 मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों का तबादला किया गया है। कई पुलिसकर्मियों को एक थाने से दूसरे थाने भेजा गया है, जबकि कुछ को पुलिस लाइन में संबद्ध किया गया है। संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी सूची के अनुसार, बांगरमऊ थाना में तैनात कांस्टेबल शोभित कुमार और रजत तोमर को पुलिस लाइन भेजा गया है। थाना सफीपुर से आरक्षी राघवेंद्र गुर्जर को मौरावां और समर बहादुर सिंह को असोहा थाने में नई तैनाती मिली है। वहीं, आसीवन थाना में तैनात आरक्षी रमाकांत का तबादला बारासगवर थाना कर दिया गया है। मुख्य आरक्षी भैयालाल को बांगरमऊ से गंगाघाट स्थानांतरित किया गया है, जबकि बिहार थाना में तैनात आरक्षी प्रमोद कुमार को भी गंगाघाट भेजा गया है। सफीपुर से आरक्षी रामबरन को पुलिस लाइन भेजा गया है। हसनगंज थाना से मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र सिंह को बीघापुर और आरक्षी देवेश पाल को बिहार थाना भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, औरास थाना से मुख्य आरक्षी त्रिवेणी प्रसाद को बांगरमऊ और महिला आरक्षी रंजना को फतेहपुर चौरासी थाना स्थानांतरित किया गया है। सोहरामऊ थाना से आरक्षी राजेंद्र सिंह को सफीपुर भेजा गया, जबकि आरक्षी मुकुल को पुलिस लाइन संबद्ध किया गया है। एसएसपी जयप्रकाश सिंह द्वारा जारी आदेश में आरक्षी पवन कुमार को सफीपुर से बेहटा मुजावर और मुख्य आरक्षी गोविंद यादव को बांगरमऊ से अचलगंज भेजा गया है। वहीं, मुख्य आरक्षी सुभाष चंद्र को बेहटा मुजावर से सोहरामऊ, आरक्षी राजेश सिंह को बांगरमऊ से पुरवा और मुख्य आरक्षी हिमांशु सिंह को पुलिस लाइन से बांगरमऊ थाने में तैनाती दी गई है। इसके साथ ही, मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार को पुलिस लाइन से प्रोविजनल लाइन शाखा में सहायक भर्ती क्लर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरतों और कार्य व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में स्कूल से लापता 4 छात्राएं प्रयागराज में मिलीं:जम्मूतवी के बाद कालिका ट्रेन में चढ़ी थीं, घर से रुपए और कपड़े भी ले गईं
    Next Article
    MOIC पर कार्रवाई, वेतन कटा और नोटिस जारी:फर्रुखाबाद DM ने जननी सुरक्षा और RI में लापरवाही पर दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment