Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MP के भिंड में ट्रक से टकराई पिकअप, 8 मौतें:23 घायल, ग्वालियर से यूपी लौट रहे थे; हाईवे पर गायों को बचाने में हुआ हादसा

    9 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश के भिंड में नेशनल हाईवे-719 पर गोहद इलाके में सोमवार देर रात करीब 1 बजे तेज रफ्तार पिकअप सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इससे 8 लोगों की मौत हो गई। 23 घायल हैं। इनमें ट्रक ड्राइवर भी शामिल है। घायल नंदलाल बताया कि पिकअप में कुल 29 मजदूर सवार थे। सभी अलग-अलग गांव के थे। ये लोग ग्वालियर से धान की रोपाई का काम पूरा कर घर लौट रहे थे। पहले चार मजदूरों की मौत और 25 के घायल होने की जानकारी आई थी। हादसे के बाद गोहद चौराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पांच शव गोहद और तीन शव ग्वालियर में रखे गए हैं। शवों की पहचान की जा रही है। देखिए 3 तस्वीरें… गायों को बचाने के दौरान हुआ हादसा थाना प्रभारी रामनरेश यादव के मुताबिक पिकअप की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा होने का अनुमान है। छीमका गांव के पास हाईवे पर कुछ गायें सड़क पर बैठी थीं। अचानक सामने आए मवेशियों को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने पिकअप मोड़ी और सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मजदूरों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की। धान रोपाई का काम कर लौट रहे थे मजदूर थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने बताया कि पिकअप में सवार मजदूर ग्वालियर क्षेत्र में धान की रोपाई के लिए आए थे। काम पूरा होने के बाद सभी यूपी के लखीमपुर खीरी स्थित अपने गांव लौट रहे थे। हाईवे पर मवेशियों से हादसे का खतरा शुरुआती जांच में सड़क पर बैठी गायों को बचाने की कोशिश को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। रात में तेज गति से चलने वाले वाहनों के सामने अचानक मवेशी आने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। ये खबर भी पढ़ें… सतना-चित्रकूट हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना सतना-चित्रकूट मार्ग पर स्थित अमिलिया मोड़ के पास हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी-एयरपोर्ट पर फायरिंग मामले में गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट:एक हफ्ते में होगी जांच पूरी, सुरक्षा चूक के जिम्मेदारों पर तय होगी कार्रवाई
    Next Article
    यूपी के 8 लोगों की मौत, ट्रक से टकराई पिकअप:गायों को बचाने में हादसा; ग्वालियर से लखीमपुर लौट रहे थे, 23 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment