Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी-एयरपोर्ट पर फायरिंग मामले में गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट:एक हफ्ते में होगी जांच पूरी, सुरक्षा चूक के जिम्मेदारों पर तय होगी कार्रवाई

    7 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 16 अगस्त की सुबह पिस्टल चेक करते समय गोली चलने से दो कर्मचारी घायल हो गए थे। इस घटना को सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। अब गृह मंत्रालय ने मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियां भी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसमें सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक के लिए जिम्मेदार लोगों को चिन्हित किया जाएगा। इसके बाद संबंधित लोगों पर कार्रवाई तय हो सकती है। 16 अगस्त की सुबह आजमगढ़ निवासी शिवसेना नेता कमलेश राय एयरपोर्ट पहुंचे थे। सुरक्षा जांच के दौरान पिस्टल चेक करते समय अचानक गोली चल गई। गोली लगने से एयरपोर्ट के दो कर्मचारी घायल हो गए। घटना के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने कमलेश राय को हिरासत में लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। अब गृह मंत्रालय के दखल के बाद पूरे मामले की जांच और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सभी से अलग-अलग पूछताछ, CCTV भी खंगाला एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि घटना के अगले दिन जांच एजेंसियां एयरपोर्ट पर मौजूद रहीं। एयरलाइंस के अधिकारियों, एयरपोर्ट अथॉरिटी के कर्मचारियों, घटना से जुड़े लोगों और सुरक्षा कर्मियों से अलग-अलग पूछताछ की गई। साथ ही CCTV फुटेज भी खंगाली गई। जांच में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर यात्री के पास लाइसेंसी पिस्टल थी, तो शुरुआती सुरक्षा जांच के बाद हथियार एयरपोर्ट के अंदर तक कैसे पहुंच गया। पिस्टल चेक करने में सुरक्षा नियमों की अनदेखी एयरपोर्ट निदेशक के मुताबिक, पिस्टल हैंडल करने के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया। CCTV में दिखाई दे रहा है कि नियमों के मुताबिक सुरक्षाकर्मी को पिस्टल की जांच करनी थी, लेकिन शिवसेना नेता खुद ही पिस्टल निकालकर उसे चेक कर रहे थे। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि कई बार निजी सुरक्षा कर्मी नेताओं के दबाव में आकर नियमों के मुताबिक सख्ती नहीं कर पाते। इसी वजह से इस घटना में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अब जानिए घटना के दिन क्या हुआ था ? वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह करीब 9:30 बजे आजमगढ़ के निवासी और मुंबई में शिवसेना नेता यात्री कमलेश राय पत्नी के साथ एअर इंडिया एक्सप्रेस की IX-1810 फ्लाइट से मुंबई जा रहे थे। उन्होंने विमान में ले जाने वाले हथियार को पहले ही डिक्लेयर किया था। हथियार की जांच के दौरान चैंबर में गोली चली गई और ट्रिंगर दबाते ही एक राउंड फायर हो गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी की सूचना पर पहुंची पुलिस को कमलेश के पास से पिस्टल समेत 21 कारतूस मिले। करीब 5 घंटे तक पूछताछ के बाद फूलपुर पुलिस उन्हें थाने ले गई। आजमगढ़ के रहने वाले कमलेश शिवसेना नेता हैं। वह मुंबई में पूर्व पार्षद रह चुके हैं। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और धनंजय सिंह के साथ तस्वीरें डाल रखी हैं। गोली पहले फर्श से टकराई और फिर पास में मौजूद महिला कर्मचारी बिहार के गया की रहने वाली सुमन (32) की जांघ में लगी। गोली के छर्रे रोहित राज के हाथ में लगे। दोनों खून से लथपथ हो गए। दोनों को तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एयरपोर्ट (बाबतपुर) के डायरेक्टर पुनीत गुप्ता ने बताया पिस्टल लेकर सफर करने की सूचना पहले ही दे दी गई थी। स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट को 11 से 20 अगस्त तक हाईअलर्ट जोन घोषित किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज ‘मुख्यमंत्री पीआरडी परिवार कल्याण योजना’ का शुभारंभ करेंगे CM:जवानों के खाते में भेजा जाएगा 3000 रुपए का वर्दी भत्ता
    Next Article
    MP के भिंड में ट्रक से टकराई पिकअप, 8 मौतें:23 घायल, ग्वालियर से यूपी लौट रहे थे; हाईवे पर गायों को बचाने में हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment