Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MP के PWD Engineer के तीन ठिकानों पर EOW की रेड, 11 करोड़ की संपत्ति मिली

    9 hours ago

    1

    0

    बालाघाट, तीन सितंबर मध्यप्रदेश आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक कार्यपालन अभियंता के तीन ठिकानों पर छापेमारी कर अब तक करीब 11 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति का पता लगाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रकोष्ठ की तीन टीमों ने सुबह करीब छह बजे बालाघाट स्थित कार्यपालन अभियंता कमल किशोर सिंगारे के सरकारी आवास, छिंदवाड़ा और भोपाल स्थित उनके घरों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई अब भी जारी है। ईओडब्ल्यू के अनुसार, अब तक सामने आई बेहिसाब संपत्ति का कुल मूल्य करीब 11 करोड़ रुपये आंका गया है। एजेंसी ने बताया कि छिंदवाड़ा स्थित फार्महाउस में भी छापेमारी जारी है और दस्तावेजों, आभूषणों, बैंक खातों व नकदी की जांच की जा रही है।जांच एजेंसी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान सिंगारे और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर कथित रूप से कई संपत्तियां और अन्य परिसंपत्तियां मिली हैं। ईओडब्ल्यू ने बताया कि इनमें छिंदवाड़ा में करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य की जमीन व मकान, 1.5 करोड़ रुपये का एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान तथा भोपाल में करीब दो करोड़ रुपये मूल्य की जमीन व मकान शामिल हैं। एजेंसी ने बताया कि छिंदवाड़ा स्थित फार्महाउस में करीब दो करोड़ रुपये मूल्य की जमीन के दस्तावेज, आठ लाख रुपये का महिंद्रा ट्रैक्टर, 1.5 लाख रुपये की ट्रॉली और करीब पांच लाख रुपये के कृषि उपकरण भी मिले हैं।ईओडब्ल्यू के मुताबिक, छापेमारी के दौरान 7.5 लाख रुपये नकद, करीब 52 लाख रुपये मूल्य के 350 ग्राम सोने के आभूषण, 1.2 लाख रुपये के चांदी के आभूषण, 22 लाख रुपये की महिंद्रा एक्सयूवी700, 27 लाख रुपये की नई महिंद्रा स्कॉर्पियो और करीब चार लाख रुपये मूल्य की तीन मोटरसाइकिलें भी मिली हैं। एजेंसी ने बताया कि सिंगारे और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर बैंकों में 12 खाते हैं, जिनमें जमा राशि का ब्योरा जुटाया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि सिविल कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन के महासचिव यूनुस खान ने 13 जुलाई को जबलपुर में सिंगारे के खिलाफ ईओडब्ल्यू में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई।शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सिंगारे ने भ्रष्ट आचरण के जरिए करोड़ों रुपये की बेहिसाब संपत्ति अर्जित की है। उनके खिलाफ निर्माण कार्यों के बिलों को मंजूरी देने के बदले ठेकेदारों से कमीशन मांगने की शिकायतें भी मिली थीं। एजेंसी ने बताया कि सत्यापन के दौरान आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसके बाद ईओडब्ल्यू की जबलपुर इकाई ने सिंगारे के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।अधिकारियों ने बताया कि सिंगारे पिछले 14 महीने से बालाघाट में पदस्थ हैं। बालाघाट में छापेमारी का नेतृत्व कर रहे ईओडब्ल्यू के पुलिस उपाधीक्षक मनजीत सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अदालत से अनुमति लेने के बाद यह कार्रवाई की गई। सिंह ने बताया, ‘‘प्रारंभिक छापेमारी के दौरान बालाघाट स्थित उनके सरकारी आवास से 2.5 लाख रुपये नकद और करीब 25 लाख रुपये मूल्य का एक वाहन बरामद किया गया है।दस्तावेजों की जांच जारी है।’’ ईओडब्ल्यू ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जांच के दौरान अन्य संपत्तियों एवं परिसंपत्तियों का पता चल सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM Yogi का मथुरा से बड़ा संदेश: UP अब दंगे-कर्फ्यू मुक्त, Festivals बनी पहचान
    Next Article
    RTI नियमों की अनदेखी पर CIC सख्त, MCD को 10 हफ्ते में मांगी एक्शन रिपोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment