Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MP के Sagar में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत, UP के Lalitpur से तस्करी का शक

    3 hours from now

    1

    0

    सागर (मध्यप्रदेश), छह सितंबर सागर जिले की बंडा तहसील में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य की हालत गंभीर है। मामले की शुरुआती जांच में उत्तर प्रदेश के ललितपुर से शराब की तस्करी की बात सामने आई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।सागर की जिलाधिकारी प्रतिभा पाल ने बंडा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज तड़के चार बजे यह मामला संज्ञान में आया। इसमें अब तक 10 लोगों की मौत हुई है। शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।हमारा विशेष ध्यान इस बात पर है कि यदि अन्य लोग भी इसकी चपेट में आए हैं, तो उनकी जांच कराकर उनका उपचार किया जाए।’’ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मामले की जांच का आदेश देते हुए कहा कि सरकार इसमें सख्त कार्रवाई करेगी। वहीं, कांग्रेस ने पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग की है। जिलाधिकारी पाल ने यह भी कहा कि मामले की शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि उत्तर प्रदेश के ललितपुर से जहरीली शराब यहां लाई गई।उन्होंने कहा, ‘‘ललितपुर का एक गिरोह इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त है। चूंकि यह क्षेत्र उत्तर प्रदेश से सटा हुआ है, इसलिए शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।’’ सागर के पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने संवाददाताओं से कहा कि जानकारी सामने आते ही जांच शुरू कर दी गई और अब तक जितने भी संदिग्धों के नाम सामने आए हैं, उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक जांच में सामने आया है कि जहरीली शराब का स्रोत उत्तर प्रदेश का ललितपुर हो सकता है। पहले भी इस प्रकार के मामलों में ललितपुर के गिरोहों की संलिप्तता सामने आई है। इसी दिशा में हम जांच कर रहे हैं।हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ हो रही है ताकि घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़कर मामले की जड़ तक पहुंचा जा सके।’’ स्थानीय स्तर पर शराब तस्करों को संरक्षण दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर सुजानिया ने कहा कि यदि जांच में इसकी पुष्टि हो जाती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। ललितपुर से सागर की सड़क मार्ग से दूरी लगभग 110 से 120 किलोमीटर है। इससे पहले, मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर में ‘पीटीआई-वीडियो’ से बातचीत में नौ लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि कुछ लोगों का अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि आबकारी आयुक्त सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी बंडा में मौजूद हैं और घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। दिल्ली के दौरे पर गए मुख्यमंत्री यादव ने एक बयान में कहा, ‘‘सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में शराब के सेवन से हुई मौतों का समाचार अत्यंत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने प्रभारी मंत्री और अधिकारियों को तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।’’ सागर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर बंडा क्षेत्र में हुई मौतों को लेकर कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला और पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग की। पटवारी ने ग्वालियर में संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में ‘‘शराब माफिया बेखौफ होकर लोगों की जान ले रहे हैं।’’ मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने दावा किया कि सागर में जहरीली-अवैध शराब ने 11 लोगों की जान ले ली है तथा 25 से अधिक लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।सिंघार ने एक बयान में कहा, ‘‘यह सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि सरकार की नाक के नीचे चल रहे अवैध शराब के कारोबार और प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर सवाल है।’’ उन्होंने कहा कि इससे पहले उज्जैन से नकली शराब का मामला सामने आ चुका है। उन्होंने सवाल किया, ‘‘आखिर मध्यप्रदेश में अवैध शराब का कारोबार कब रुकेगा? किसके संरक्षण में यह जहरीला कारोबार फल-फूल रहा है?’’ बंडा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक वीरेंद्र लोधी ने 11 लोगों की मौत और 25 लोगों के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन होने का दावा किया।पूर्व विधायक तरवर लोधी ने इस घटना पर कहा कि बंडा विकासखंड के बराज, घूघर, नौराज और आसपास के गांवों में रहने वाले कई लोगों ने शनिवार रात शराब का सेवन किया था, जिसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्होंने बताया कि परिजन उन्हें इलाज के लिए बंडा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने कई लोगों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि चार-पांच लोग बंडा सिविल अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि चार-पांच लोगों को सागर भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Satya Niketan Building Collapse: सत्य निकेतन के पास अचानक गिरी इमारत, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
    Next Article
    केरल के Kaipamangalam हादसे पर Suresh Gopi ने NHAI को दी सख्त चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment