Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MP की युवती की शादी से पहले गला काटकर हत्या:100 मीटर दूर फंदे पर लटका मिला UP का युवक; मर्डर कर सुसाइड करने का शक

    4 hours ago

    2

    0

    मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर निवाड़ी जिले में युवती की गला काटकर हत्या की गई है। उसकी कुछ दिन में शादी होने वाली थी। मर्डर स्पॉट से 100 मीटर दूर UP के युवक की फांसी पर लटकी डेडबॉडी मिली। मामला सेंदरी थाना क्षेत्र के पूछा की पहाड़ी ढिमरपुरा का है। जानकारी के मुताबिक, मृत युवती की पहचान सागर जिले के सिंदूर क्षेत्र निवासी वर्षा केवट (20) के रूप में हुई है। वहीं युवक की पहचान झांसी के सिरोनी निवासी हरेंद्र केवट (24) के रूप में हुई। शक है कि युवक ने पहले युवती का गला काटा, फिर सुसाइड किया। वारदात से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… शनिवार से लापता थी वर्षा केवट परिजन के मुताबिक, वर्षा केवट की शादी जल्द होने वाली थी। वह शनिवार से लापता थी। पहले तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला तो थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और संपर्कों के आधार पर तलाश शुरू की, जो सेंदरी थाना क्षेत्र के MP-UP बॉर्डर तक पहुंची। फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक रविवार शाम पुलिस पूछा की पहाड़ी इलाके में पहुंची तो पहले युवती का शव मिला। हालात से हत्या साफ थी। कुछ दूरी पर पेड़ पर युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पहले से एक दूसरे को जानते थे युवक-युवती आशंका है कि दोनों एक-दूसरे को जानते थे। फोन पर बातचीत होती थी। इसी कारण सुनसान इलाके में पहुंचे। अफेयर को लेकर पुलिस ने कुछ स्पष्ट नहीं कहा है। वहीं परिजन ने भी अफेयर और युवक से जान पहचान की बात नहीं कही है। स्पॉट से नहीं मिला सुसाइड नोट निवाड़ी SP डॉक्टर राय सिंह नरवरिया ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। दोनों के कॉल रिकॉर्ड चेक किए जा रहे हैं। एफएसएल टीम छानबीन कर रही है। मर्डर और सुसाइड स्पॉट से सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवती की लाश के पास मछली काटने वाली छूरी मिली है। ……………………………….. यह खबर भी पढ़ें भिंड में पति को आंखों के सामने बॉयफ्रेंड से गोली मरवाई तारीख 9 अप्रैल। वक्त रात 8:30 बजे। जगह भिंड जिले का अटेर थाना क्षेत्र। चंबल के बीहड़ों से घिरा सुनसान रास्ता था। यहां पत्नी ने बॉयफ्रेंड (जीजा का भाई) को मैसेज कर बुलाया। पर्स गिराकर बाइक रुकवाई। पीछे से आए शूटरों ने 12-बोर के अवैध देसी कट्टे से गोली चलाई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में IPS अंशिका और संभल SP का रिसेप्शन:नए लुक में दिखे SP, घरवालों ने आशीर्वाद दिया; 29 मार्च को राजस्थान में हुई थी शादी
    Next Article
    एक-दूसरे को बचाने में 5 बच्चे गंगा नदी में डूबे:बदायूं में एक की मौत, 2 सगे भाई लापता; एसपी ने SDRF से मदद मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment