Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में IPS अंशिका और संभल SP का रिसेप्शन:नए लुक में दिखे SP, घरवालों ने आशीर्वाद दिया; 29 मार्च को राजस्थान में हुई थी शादी

    16 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज की बेटी आईपीएस अंशिका वर्मा और आईपीएस कृष्ण कुमार विश्नोई का रिसेप्शन शुरू हो गया है। कार्यक्रम यात्रिक होटल में चल रहा है। शादी के बाद IPS कृष्ण कुमार विश्नोई नए लुक में नजर आए। शादी में जहां उनकी मूछें चर्चा का विषय बनी थीं। रिसेप्शन में वह क्लीनसेव पहुंचे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आइपीएस कपल के साथ करीबी रिश्तेदार भी शहर पहुंच गए हैं। मंच पर दोनों के पैरेंट्स ने आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी, अन्य प्रशासनिक अधिकारी और परिवार के करीबी लोगों का आने का सिलसिला शुरू हो गया है। 29 मार्च को दोनों की शादी राजस्थान में हुई थी। 29 मार्च रात 8 बजे बारात जोधपुर के अजीत भवन पहुंची। IPS केके बिश्नोई पहले रेंज रोवर कार से कुछ दूर गए। फिर घोड़ी पर सवार हुए। पूरे रास्ते बारातियों ने जमकर डांस किया। बिश्नोई के पिता सुजाना राम बिश्नोई ने भी बारातियों का साथ दिया। इसके बाद द्वारचार हुआ। इससे पहले बाड़मेर में केके बिश्नोई दोपहर 12 बजे सज-धज कर अपने घर से बाहर निकले। उन्होंने शेरवानी पहन रखी थी। बहन ने मिठाई खिलाई। हाथ में तलवार, काला चश्मा लगाकर बिश्नोई स्वैग के साथ घोड़ी पर बैठे। मंदिर गए और पूजा की। रास्ते में ढोल-नगाड़ों की धुन पर घर की महिलाएं डांस करती रहीं। फिर बारात बाड़मेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई। शाम करीब 6 बजे बिश्नोई बारात लेकर राजस्थान के बाड़मेर से 200 किलोमीटर दूर जोधपुर पहुंचे। शादी की थीम कृष्णांशिका (The krishnAnshika) रखी गई। रिसेप्शन की 3 तस्वीरें देखिए… अब शादी की तस्वीरें देखिए- अफसरों के रिसेप्शन से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान को ₹46,500 करोड़ की मदद देंगे सऊदी-कतर:इससे UAE का ₹29,000 करोड़ कर्ज चुकाएगा, पैसे लौटाने के लिए सिर्फ 11 दिन बाकी
    Next Article
    MP की युवती की शादी से पहले गला काटकर हत्या:100 मीटर दूर फंदे पर लटका मिला UP का युवक; मर्डर कर सुसाइड करने का शक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment