Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MP में एपस्टीन फाइल से जुड़े मामले में पहली FIR:सोशल मीडिया पर डाला पीएम को लेकर आपत्तिजनक कंटेंट; यूथ कांग्रेस के अज्ञात हैंडलर पर केस

    7 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश में एपस्टीन फाइल विवाद से जुड़े किसी मामले में पहली एफआईआर दर्ज की गई है। केस जबलपुर नगर निगम के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर शैलेंद्र सिंह कौरव की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ किया गया है। 9 फरवरी को ओमती थाने में दी गई शिकायत में कहा गया है कि इंडियन यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से ‘X’ पर एआई जनरेटेड तस्वीरें पोस्ट की गई थीं, जिनमें शहर की अलग-अलग जगहों पर कथित यूनिपोल पोस्टर दिखाए गए हैं। इन पोस्टर में एपस्टीन फाइल का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एआई से तैयार आपत्तिजनक कंटेंट है। इंजीनियर शैलेंद्र सिंह कौरव का कहना है कि वास्तविकता में ऐसे पोस्टर शहर में लगाए ही नहीं गए थे। इस संबंध में ओमती थाने में 12 फरवरी को FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने धारा 197-ए बीएनएस के तहत यूथ कांग्रेस का सोशल मीडिया हैंडल चलाने वाले अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। अमेरिका और भारत के प्रधानमंत्रियों की तस्वीरें दिखाईं सीएसपी रितेश कुमार शिव ने बताया कि जांच के दौरान अब तक दो पोस्ट सामने आई हैं। एक में कार्टून चित्र है जबकि दूसरे में अमेरिका और भारत के प्रधानमंत्रियों की तस्वीर दिखाई गई है। पुलिस ने संबंधित यूनिपोल की जांच की तो पाया गया कि वहां किसी अन्य एजेंसी के वैध पोस्टर लगे हैं। इससे साफ हो गया कि X पर डाले गए इस कंटेंट से भ्रामक जानकारी फैलाए जाने की आशंका बनी है। सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था एपस्टीन जेफ्री एपस्टीन न्यूयॉर्क का करोड़पति फाइनेंसर था। उसकी बड़े नेताओं और सेलिब्रिटीज से दोस्ती थी। उस पर 2005 में नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा। 2008 में उसे नाबालिग से सेक्स की मांग करने का दोषी ठहराया गया। उसे 13 महीने की जेल हुई। 2019 में जेफ्री को सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। उसकी जेल में ही मौत हो गई। उसकी पार्टनर गिस्लेन मैक्सवेल को 2021 में उसकी मदद करने के आरोपों में दोषी करार दिया गया। वह 20 साल की सजा काट रही है। एपस्टीन फाइल केस की पूरी कहानी क्या है इसकी शुरुआत 2005 में तब हुई, जब फ्लोरिडा में 14 साल की लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि एपस्टीन के आलीशान घर में उसकी बेटी को ‘मसाज’ के बहाने बुलाया गया था, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उस पर सेक्स का दबाव डाला गया। जब उसने घर लौटकर यह बात अपने माता-पिता को बताई, तो उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत की। तब पहली बार जेफ्री एपस्टीन के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज हुई। पुलिस जांच के दौरान यह सामने आया कि यह अकेला मामला नहीं है। धीरे-धीरे करीब 50 नाबालिग लड़कियों की पहचान हुई, जिन्होंने एपस्टीन पर ऐसे ही आरोप लगाए। पाम बीच पुलिस डिपार्टमेंट ने इस मामले को गंभीरता से लिया और कई महीनों तक छानबीन की। इसके बाद एपस्टीन के खिलाफ क्रिमिनल जांच शुरू हुई। जांच से पता चला कि एपस्टीन के पास मैनहट्टन और पाम बीच में शानदार विला है। एपस्टीन यहां हाई प्रोफाइल पार्टियां करता था, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल होती थीं। एपस्टीन अपने निजी जेट ‘लोलिता एक्सप्रेस’ से पार्टियों में कम उम्र की लड़कियां लेकर आता था। वह लड़कियों को पैसों-गहनों का लालच और धमकी देकर मजबूर करता था। इसमें एपस्टीन की गर्लफ्रेंड और पार्टनर गिस्लीन मैक्सवेल उसका साथ देती थी। शुरुआती जांच के बाद भी एपस्टीन को लंबे समय तक जेल नहीं हुई। उसका रसूख इतना था कि 2008 में उसे सिर्फ 13 महीने की सजा सुनाई गई, जिसमें वह जेल से बाहर जाकर काम भी कर सकता था। मी टू मूवमेंट की लहर में डूबा एपस्टीन साल 2009 में जेल से बाहर आने के बाद एपस्टीन लो प्रोफाइल रहने लगा। ठीक 8 साल बाद अमेरिका में मी टू मूवमेंट शुरू हुआ। साल 2017 में अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वाइंस्टीन के खिलाफ कई रिपोर्ट्स छापीं। इसमें बताया गया कि वाइंस्टीन ने दशकों तक अभिनेत्रियों, मॉडल्स और कर्मचारियों का यौन शोषण किया। इस घटना ने पूरी दुनिया में सनसनी पैदा कर दी। 80 से ज्यादा महिलाओं ने वाइंस्टीन के खिलाफ सोशल मीडिया पर मी टू (मेरे साथ भी शोषण हुआ) के आरोप लगाए। इसमें एंजेलीना जोली, सलमा हायेक, उमा थरमन और एश्ले जुड जैसे बड़े नाम थे। इसके बाद लाखों महिलाओं ने सोशल मीडिया पर '#MeToo' लिखकर अपने शोषण की कहानियां शेयर कीं। इसमें वर्जीनिया ग्रिफे नाम की युवती भी थी। उसने एप्सटीन के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए। उसने दावा किया कि उसके साथ 3 साल तक यौन शोषण हुआ था। इसके बाद करीब 80 महिलाओं ने एप्सटीन के खिलाफ शिकायत की। ये खबर भी पढ़ें… कांग्रेस का दावा- अनिल अंबानी ने एपस्टीन से मदद मांगी कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दो पोस्ट X पर शेयर की हैं। इनमें उद्योगपति अनिल अंबानी और अमेरिका के यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के बीच 16 मार्च 2017 को हुई चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। अनिल अंबानी चैट में एपस्टीन से कुशनर और बैनन (ट्रम्प के करीबी) से मुलाकात में उसकी मदद मांगते नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'आतंकी' अब्दुल रहमान की हत्या में फरीदाबाद जेल सुपरिंटेंडेंट सस्पेंड:DSP सुरक्षा पर भी कार्रवाई, लापरवाही पर डीजीपी जेल का एक्शन; वार्डर-हेड वार्डर हटाए जा चुके
    Next Article
    21वें दिन भी नहीं थमी ‘बॉर्डर 2’, जानिए शाम 5 बजे तक का कलेक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment