Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MP-राजस्थान सहित 10 राज्यों में बारिश गायब:बादल पूर्वी हिस्से में खिसके; उत्तराखंड-हिमाचल में 438 सड़कें बंद; मिजोरम में 4 दिन से टूरिस्ट फंसे

    6 hours ago

    1

    0

    मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित देश के 10 राज्यों में अगले 5 दिन मानसून कमजोर रहेगा। इन राज्यों में बारिश की कम संभावना है। इसकी वजह है देश के पश्चिमी हिस्से से बादलों का गायब हो जाना। नई सैटेलाइट तस्वीरों में बादल पूर्वी राज्यों उत्तराखंड, यूपी, बिहार, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा की तरफ चले गए हैं। जिसके चलते इन राज्यों में भारी बारिश हो रही है। मिजोरम के लुंगलेई जिले में बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ गया। 80 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। राज्य में 29 जगह लैंडस्लाइड हुई। लुंगलेई जिले के बुआल्ते गांव के पास नेशनल हाईवे 54 बंद हो गया है, जहां पिछले चार दिनों से कई पर्यटक फंसे हुए हैं। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में लैंडस्लाइड और तेज बारिश के कारण प्रदेशभर में 118 सड़कें बंद हो गईं। हरिद्वार जिले में नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। यमुनोत्री नेशनल हाईवे का करीब 100 मीटर हिस्सा टूट गया। वहीं हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड से 320 से ज्यादा सड़कें बंद और 200 से ज्यादा बिजली के ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए हैं। सोलन जिले में सड़क पर चलती कार पर पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिर गए। हादसे में बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। 11 जुलाई की सैटेलाइट तस्वीर, बादल पूर्वी हिस्से की तरफ खिसके देशभर से मौसम की 3 तस्वीरें… देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते गला काट लिया? घर में खून से लथपथ मिला युवक का शव, परिजन सदमे में
    Next Article
    2029 से लागू हो सकता है वन नेशन वन इलेक्शन:संसदीय समिति के अध्यक्ष बोले- 99% लोग पक्ष में; राज्यों के विशेषज्ञों से सलाह ले रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment