Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MP- यूपी समेत 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट:गुजरात में नदियां उफान पर, असम में 61 मौतें ; अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू

    5 hours ago

    1

    0

    उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी है। 5 राज्यों में सामान्य से भारी बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश का स्ट्रॉग सिस्टम एक्टिव है, जिसके चलते आज प्रदेश के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट है। वहीं, उत्तर प्रदेश में पिछले 15 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते शनिवार को राज्य के 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश से कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक 40,500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। बारिश से जुड़े हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई है। अहमदाबाद में आज सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। असम में बाढ़ से पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। राज्य के 12 जिलों में बाढ़ से 7.05 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। अमरनाथ यात्रा खराब मौसम के कारण 6 दिनों तक स्थगित रहने के बाद शनिवार को फिर से शुरू हो गई। 25 जुलाई को देश के ऊपर छाए बादलों की सैटेलाइट इमेज देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें… देशभर के मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दीपके बोले- सरकार ने जंतर-मंतर को जेल बनाया:धर्मेंद्र प्रधान को बचाने के लिए दिल्ली का जीना मुश्किल किया; आज फिर कॉकरोच पार्टी-सरकार की बातचीत
    Next Article
    खबर हटके- टाइट पैंट पहनने वाले गवर्नर का इस्तीफा:AI ने जिताया केस, 52 लाख मिले; बच्चों के नाम Canon-Nikon, घर भी कैमरे जैसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment