Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MPSC सुधारों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बनाई समिति, Tukaram Mundhe बने सचिव

    20 hours ago

    2

    0

    पुणे में अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच महाराष्ट्र सरकार ने राज्य भर्ती निकाय एमपीएससी (महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग) में व्यापक सुधार के लिए रविवार को एक समिति का गठन किया और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) आयुक्त तुकाराम मुंढे को इसका सचिव नियुक्त किया। राज्य के मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने एसएम जोशी पुल पर अभ्यर्थियों से मुलाकात कर इस निर्णय की जानकारी दी। अभ्यर्थी महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग में सुधारों सहित विभिन्न मांगों को लेकर पिछले दस दिनों से वहां प्रदर्शन कर रहे हैं।मुंढे के अलावा इस समिति में पूर्व न्यायाधीश दिलीप भोसले को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी लक्ष्मी गौतम, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी गणेश पाटिल और सेवानिवृत्त न्यायाधीश पी डी नाईक को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। भोसले ने प्रदर्शनकारियों को यह भी आश्वासन दिया कि उनकी अन्य मांगों का समाधान किया जाएगा। इन मांगों में कुछ आंदोलनकारियों पर दर्ज मामले वापस लेना, तीन वर्षों में 70,000 पदों पर भर्तियां करना, जनवरी में प्रस्तावित ग्रुप सी परीक्षा में सीटों की संख्या बढ़ाना और एमपीएससी के अध्यक्ष एवं सचिव की नियुक्ति से पहले उनके पूर्व रिकॉर्ड की जांच शामिल है।हालांकि, एमपीएससी अध्यक्ष विवेक भीमनवार को पद से हटाने की मांग पर सरकार ने क्या फैसला किया है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विपक्षी नेता Rahul Gandhi और खरगे Supreme Court तक निकालेंगे मार्च, CJI से मांगा मिलने का समय
    Next Article
    उत्तराखंड में BJP ने शुरू की चुनावी तैयारी, 2027 के लिए विस्तारक योजना के संयोजकों की सूची जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment