Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mulayam Singh Yadav को मरणोपरांत Padma Vibhushan देने की कई वजहें: Rajnath Singh

    1 hour from now

    1

    0

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित करने के पीछे कई कारण थे। हालांकि, उन्होंने इन कारणों का खुलासा नहीं किया। लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पत्रकारों ने सिंह से सवाल किया कि वर्ष 1990 में अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के समर्थक कारसेवकों पर पुलिस गोलीबारी का आदेश देने के लिए भाजपा द्वारा मुलायम सिंह यादव की लगातार आलोचना किए जाने के बावजूद उन्हें यह सम्मान क्यों दिया गया।इस पर राजनाथ सिंह ने कहा, चलिए, देखते हैं, उसके कई कारण थे। बहुत-बहुत धन्यवाद। इसके बाद उन्होंने संवाददाता सम्मेलन समाप्त कर दिया।इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे। वर्ष 1990 में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और उससे जुड़े संगठनों के हजारों कारसेवक कर्फ्यू और प्रशासनिक पाबंदियां तोड़कर विवादित राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद स्थल की ओर बढ़े थे। वे वहां राम मंदिर निर्माण की मांग कर रहे थे।इस दौरान पुलिस ने गोलीबारी की थी। इस घटना के बाद विहिप ने यादव को मुल्ला मुलायम नाम दिया था। सपा पर तुष्टीकरण की राजनीति के आरोप भी लगते रहे हैं।मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर 2022 को निधन हो गया था। उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पांच अप्रैल 2023 को यह सम्मान प्रदान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या: राजनीतिक भूचाल, परिवार का अंतिम संस्कार से इनकार और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं
    Next Article
    पूर्वी UP में Income Tax Department की बड़ी कार्रवाई, 9141 संदिग्ध लेन-देन पर नोटिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment