Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mumbai Police वेतन घोटाला: 10 फर्जी कर्मचारियों के नाम पर 6.41 करोड़ रुपये जारी, पांच पर मामला दर्ज

    11 hours ago

    1

    0

    मुंबई, चार अगस्त मुंबई पुलिस बल में वर्ष 2019 से 2020 के बीच 10 फर्जी कर्मचारियों के नाम पर 6.41 करोड़ रुपये वेतन के रूप में जमा किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि वेतन रिकॉर्ड के स्थानांतरण के दौरान यह अनियमितता सामने आई।उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि उत्तर क्षेत्रीय डिवीजन में 10 ऐसे लोगों को बार-बार कर्मचारी के रूप में दर्शाया गया, जो पुलिस विभाग के कर्मचारी नहीं थे और इन लोगों के नाम से खोले गए बैंक खातों में हर महीने वेतन जमा किया जा रहा था। इस मामले में विभाग के पांच कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह अनधिकृत वेतन भुगतान मुख्य रूप से दो अवधियों के दौरान किया गया, दिसंबर 2019 से फरवरी 2020 और जून से सितंबर 2020 के बीच।अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिकी में दर्ज फर्जी कर्मचारियों के नाम रामदास भोगले, सुधाकर कदम, सरजू यादव, भागवत भोसले, गुणाजी खावकर, महादेव हलदणकर, राजेंद्र सोनार, उत्तम थोराट, सूर्यकांत पाटिल और पांडुरंग कदम हैं। कथित घोटाले के समय पदस्थ रहे पांच अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, प्राथमिकी में जिन लोगों के नाम शामिल हैं, उनमें पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रामकिशन गोस्वामी, नागेश तलवाडेकर और विजया चव्हाण, हेड क्लर्क अजय राठौड़ तथा वरिष्ठ क्लर्क अमोल मेश्राम शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Statue of Unity के पास नर्मदा नदी में उतरा 600 यात्रियों वाला क्रूज
    Next Article
    Rekha Gupta ने Dwarka के सरकारी अस्पताल की दवा दुकान का लाइसेंस रद्द किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment