Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mumbai rally में उद्धव एवं राज ने मराठी मानुष की बात की, BJP के हिंदुत्व को बताया फर्जी

    3 hours from now

    1

    0

    शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई एवं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने नगर निकाय चुनावों के लिए रविवार को एक संयुक्त रैली में भाजपा के फर्जी हिंदुत्व की आलोचना करते हुए कहा कि मुंबई पर मंडरा रहे खतरे के कारण वे राजनीतिक रूप से एकजुट हुए हैं। 15 जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव से पहले मुंबई की इस अंतिम संयुक्त रैली में उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्होंने और राज ठाकरे ने मराठी मानुष, हिंदुओं और महाराष्ट्र के लिए अपने मतभेदों को भुला दिया है। उन्होंने और राज ठाकरे ने खुद को मुंबई को बचाने के लिए एकमात्र विकल्प के रूप में पेश किया। मराठी वोट बैंक को साधते हुए राज ठाकरे ने कहा कि दोनों भाई इसलिए साथ आए हैं क्योंकि मुंबई एक गंभीर खतरे का सामना कर रही है। दोनों नेताओं ने भाजपा पर मुंबई को लूटने और इसे गुजरात से जोड़ने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी दावा किया कि मुंबई और महाराष्ट्र की संपत्तियां गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले समूह को सौंपी जा रही हैं। राज ने आरोप लगाया कि 2014 में सत्ता में आने के बाद से भारतीय जनता पार्टी सरकार लगातार अदाणी का पक्ष ले रही है। उन्होंने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन जैसी परियोजनाओं का हवाला देते हुए कहा, दीर्घकालिक योजना मुंबई को गुजरात से जोड़ने की है। यदि बीएमसी हमारे पास रही, तो वे अदाणी को जमीन नहीं बेच पाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘यह मराठी मानुष का आखिरी चुनाव है। अगर उन्होंने अब कोई गलती की, तो मुंबई की लड़ाई हमेशा के लिए हार जाएंगे।’’ राज के बाद रैली को संबोधित करते हुए शिवसेना (उबाठा) प्रमुख ने सवाल उठाया कि क्या भाजपा मुंबई का नाम बदलकर “बंबई” रखना चाहती है। उन्होंने इसके लिए तमिलनाडु के भाजपा नेता के. अन्नामलाई की टिप्पणियों का हवाला दिया। चुनाव से पहले भाजपा पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उद्धव ने कहा, “भाजपा का हिंदुत्व और राष्ट्रवाद नकली है।” उन्होंने कहा, “भाजपा एक ऐसी पार्टी बन गई है जो राष्ट्र को पहले रखने की बजाय भ्रष्टाचार को पहले रखती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Etah में युवती और उसके प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या; महिला के परिजनों को हिरासत में लिया गया
    Next Article
    Patna Airport में सुरक्षा जांच के दौरान बेहोश होकर गिरने के बाद महिला की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment