Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग को बहाने से नैनीताल ले गई महिला:शोषण कर बनाया अश्लील वीडियो, ₹10 लाख की डिमांड, आरोपी गिरफ्तार

    15 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में 17 साल के छात्र को बहाने से नैनीताल ले जाकर शारीरिक शोषण करने और अश्लील वीडियो-फोटो बनाकर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला नाबालिग को बहाने से अपने साथ लेकर गई। इसके बाद उसको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। एसीपी चौक राजकुमार सिंह के अनुसार पीड़ित किशोर 9वीं क्लास का छात्र है। 17 फरवरी को वह घर से निकला था और इसके बाद लापता हो गया। उसका मोबाइल फोन भी बंद था। परिजनों की छानबीन में पता चला कि किशोर कैंपवेल रोड स्थित एक दोस्त के घर आता-जाता था। जब मां वहां पहुंचीं तो जानकारी मिली कि दोस्त की भाभी उसे अपने साथ कहीं ले गई हैं। इसके बाद ठाकुरगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। किशोर को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया पुलिस ने 21 फरवरी को किशोर को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घर लौटने के बाद वह डरा-सहमा रहने लगा। पूछताछ में किशोर ने बताया कि अतिका नाम की महिला उसे अपने साथ नैनीताल ले गई। रास्ते में उसका सिम कार्ड निकालकर तोड़ दिया था। होटल में शोषण, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया किशोर के अनुसार नैनीताल के एक होटल में महिला ने उसका शारीरिक शोषण किया और अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए। इसके बाद उसने 10 लाख रुपए की मांग की। पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी महिला अलग-अलग नंबरों से लगातार मैसेज भेजकर दबाव बना रही थी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। एसीपी चौक राजकुमार ने बताया- जांच में महिला के आरोपी पाए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में पिता ने जुड़वा-बेटियों को गर्दन रेतकर मार डाला:पुलिस ने हत्यारोपी पिता को मौके से दबोचा, पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस
    Next Article
    बदायूं में धार्मिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का मामला:बिनावर पुलिस ने FIR की जगह शांतिभंग में की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment