Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग से गैंगरेप, न्याय के लिए भटक रही मां-बेटी:अपना दल एस ने समर्थन वापस लिया, भीम आर्मी साथ, पीड़िता को परीक्षा से रोका

    19 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी न्याय के लिए भटक रही हैं। 17 जनवरी 2026 को हुई इस घटना में पीड़िता ने एक यादव और तीन अपनी ही बिरादरी के युवकों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने एक आरोपी प्रियांशु यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता की मां न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। पीड़िता कक्षा 9 की छात्रा है। वह अपनी सहेली के जन्मदिन से लौट रही थी, तभी रास्ते में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। घर पहुंचने पर किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस को नामजद तहरीर दी गई। हालांकि, पुलिस ने केवल प्रियांशु यादव को गिरफ्तार किया, जबकि तहरीर में शामिल दबंग पटेल परिवार के अन्य तीन आरोपियों के नाम हटा दिए गए। चर्चा है कि एक राजनीतिक दल के नेता के दबाव के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है और पीड़िता पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। इस मामले में पहले अपना दल (एस) के पदाधिकारी चुनार थाना पहुंचे थे, लेकिन बाद में उन्होंने एकांत में थाना प्रभारी से बात करने से इनकार कर दिया और कथित तौर पर मामले से हाथ खींच लिया। पीड़िता की मां ने अपनी ही बिरादरी के एक नेता पर दोषियों को बचाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने यह भी बताया कि शिक्षकों ने भी उस पर सुलह-समझौता करने का दबाव डाला। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग करने पर उसे वार्षिक परीक्षा देने से रोक दिया गया, जिससे वह केवल गणित की परीक्षा में ही शामिल हो सकी। न्याय की मांग को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को पत्रक सौंपा। पीड़िता और उसकी मां ने पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक और जिला विद्यालय निरीक्षक को भी पत्रक सौंपकर न्याय और शेष आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय: प्रायोगिक अंक अपलोडिंग पर विवाद:एक सेमेस्टर में डिजिटल व्यवस्था, बाकी में पुराना तरीका; छात्रों में असमंजस, अतिरिक्त शुल्क मांगने के आरोप
    Next Article
    मतदाता पुनरीक्षण के लिए आज 3 घंटे:सभी बूथों पर BLO रहेंगे मौजूद, 6 जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची में जांचे अपना नाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment