Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:शामली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

    1 hour ago

    1

    0

    शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। परिजनों ने दो दिन पूर्व हुई घटना के संबंध में 2 मार्च को थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65ए, 123 बीएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला पंजीकृत किया। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देश पर महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित कुमार पुत्र चंद्रपाल, निवासी गांव टिटौली, थाना आदर्श मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डंपर की टक्कर से युवक की मौत:चरथावल के बिरालसी गांव के पास हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
    Next Article
    रामपुर सांसद ने ख़ामेनेई के मौत पर श्रद्धांजलि अर्पित की:मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने ईरान पर हमलों की निंदा की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment