Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर सांसद ने ख़ामेनेई के मौत पर श्रद्धांजलि अर्पित की:मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने ईरान पर हमलों की निंदा की

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर से सपा के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने दिल्ली स्थित ईरान कल्चर हाउस पहुंचकर ईरान के सर्वोच्च नेता अली ख़ामेनेई के मौत पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सांसद नदवी ने ईरान में हालिया घटनाक्रम और हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए उनकी कड़ी निंदा की। उन्होंने इन हमलों को इंसानियत के खिलाफ बताते हुए कहा कि बेगुनाह बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाना अत्यंत शर्मनाक है। उन्होंने इसे एक सुनियोजित साज़िश और प्रोपेगेंडा करार देते हुए कहा कि दुनिया देख रही है कि किस प्रकार ताकत के बल पर मानवता को कुचला जा रहा है। भारत और ईरान के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते सैकड़ों वर्षों पुराने हैं और सांस्कृतिक, सामाजिक व व्यापारिक स्तर पर गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों में इस ऐतिहासिक मित्रता के अनुरूप संवेदनशीलता और संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। सांसद ने अमेरिका और इज़राइल की नीतियों की आलोचना करते हुए उन्हें मानवाधिकारों और अंतरराष्ट्रीय कानून के विरुद्ध बताया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा न्याय और सामाजिक समानता की पक्षधर रही है। नदवी ने बताया कि वे पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समर्थन दर्ज कराने पहुंचे हैं। मोहिबुल्लाह नदवी ने विश्वास व्यक्त किया कि इतिहास गवाह है—जिन राष्ट्रों को दबाने की कोशिश की जाती है, वे और अधिक मजबूती के साथ उभरते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ईरान की जनता भी इस कठिन समय से मजबूती के साथ बाहर निकलेगी। अंत में उन्होंने वैश्विक शांति की अपील करते हुए कहा कि दुनिया को ताकत नहीं, बल्कि न्याय और संवाद के रास्ते पर चलना चाहिए। यह जानकारी सांसद प्रतिनिधि महबूब अली पाशा एडवोकेट ने साझा की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:शामली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
    Next Article
    होली पर डीएम-एसपी ने संभाली कमान:जुलूस मार्गों का जायजा लिया, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment