Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:तमंचा बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने तमंचा बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 10 मार्च की है। एक व्यक्ति ने थाना शिकोहाबाद में शिकायत दर्ज कराई थी कि अर्जुन नामक युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल पर ले गया। भांडरी नहर पुल के पास तमंचा दिखाकर उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा भांडरी नहर पुल के पास झाड़ियों में छिपा दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शिकोहाबाद पुलिस टीम आरोपी को लेकर तमंचा बरामदगी के लिए घटनास्थल पर पहुंची। बुधवार देर रात करीब 1 बजे, जब आरोपी झाड़ियों में तमंचा तलाश रहा था, तभी उसने अचानक .315 बोर का तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। आरोपी ने दोबारा फायर करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार, उपनिरीक्षक मनमोहन शर्मा, राजीव गौतम, रोहित कुमार, फैशल खान, सुरेन्द्र कुमार, सोनू कुमार, ऋषभ तथा पुलिसकर्मी उदयप्रताप सिंह व अभिषेक कुमार शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में राष्ट्रपति दौरे से पहले CM योगी का दौरा:12 मार्च को आएंगे, राम मंदिर-हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे; अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
    Next Article
    मुंबई राजधानी एक्सप्रेस में ब्राह्मण महिला को चिकन परोस दिया:झांसी में हालत बिगड़ी तो रेलकर्मी बोले-कुछ नहीं होगा नींबू पानी पी लो, रातभर हुईं उल्टियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment