Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 12 साल की सजा:फिरोजाबाद कोर्ट ने डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद जनपद में नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में अदालत ने आरोपी को 12 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी पर डेढ़ लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। यदि दोषी यह अर्थदंड जमा नहीं करता है, तो उसे 2 वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। लोक अभियोजक (सरकारी वकील) संजीव शर्मा के अनुसार, यह मामला थाना मक्खनपुर क्षेत्र का है। 6 जनवरी 2024 को एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने की घटना सामने आई थी। परिजनों की शिकायत के आधार पर 9 जनवरी 2024 को थाना मक्खनपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। शुरुआती धाराओं में अपहरण से संबंधित प्रावधान शामिल किए गए थे, लेकिन विवेचना के दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य सख्त धाराएं भी जोड़ी गईं। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी द्वारा की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान, गवाहों के साक्ष्य और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपों को मजबूत किया गया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 40 दिनों के भीतर, 19 फरवरी 2024 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। न्यायालय में पुलिस और अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी, ठोस साक्ष्य और निरंतर मॉनिटरिंग के चलते, 2 मई 2026 को अदालत ने आरोपी वसीम पुत्र साबिर, निवासी नई बस्ती, नवादा (मक्खनपुर) को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। इस मामले में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम, विवेचक क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी, अभियोजक संजीव शर्मा, पीठासीन अधिकारी करुणा सिंह, पुलिस मॉनिटरिंग सेल तथा पैरोकार कांस्टेबल मनमोहन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी ने समन्वय बनाकर केस को मजबूती से अदालत में प्रस्तुत किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बर्थडे पार्टी में पिस्टल लहराते दिखा युवक, VIDEO:गोंडा में भोजपुरी गाने पर साथियों के संग लगाए ठुमके
    Next Article
    राज मिस्त्री ने फंदा लगाकर दी जान:शमशाबाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment