Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नड्डा बोले-ये पीढ़ी खुशनसीब जो देश को विकसित होते देखेगी:मोदी राज में स्थापित हुए विकास के नए कीर्तिमान; युवा बदलाव का इंतजार न करें भागीदार बनें

    3 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में तीर्थंकर महावीर यूनवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि, मोदी राज में विकास के नए कीर्तिमान गढ़े गए हैं। मोदी शासन में इतना विकास हुआ है कि आजादी के बाद कभी नहीं हुआ। केंद्रीय मंत्री ने स्टूडेंट्स को डिग्री वितरित करने के बाद कहा, आप सभी को आपके संकल्प की वजह से डिग्री मिल रही हैं। इसके साथ ही आपके जीवन में नए द्वार खुलेंगे। आप अपने-अपने क्षेत्र में अग्रसर होंगे और समाज की सेवा में लगेंगे। केंद्रीय मंत्री ने स्टूडेंट्स से कहा कि ये आपकी तपस्या का फल है। जिसमें आपके माता-पिता का भी योगदान है। नड्डा ने कहा, हमने देश को आजाद होते नहीं देखा। लेकिन आप (युवा पीढ़ी) खुशनसीब हैं, आप भारत को बढ़ते हुए देख रहे हैं। आप देश को 2047 में विकसित होते देखेंगे। आप अपने ही चमन को बसाते हुए, आबाद होते हुए देख सकेंगे। आप वो पीढ़ी हैं जो विकसित भारत को 2047 में अपनी आंखों से देखने का मौका मिला। केंद्रीय मंत्री ने स्टूडेंट्स से कहा- भारत का भविष्य आपके हाथों में है। देश को विकसित करने में आपकी बड़ी जिम्मेदारी है। जिसे आपको पूरा करना है। हेल्थ केयर, इनोवेशन,साइंस, टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप जैसे सपनों को आप जमीन पर उतार सकते हैं। इसका मौका आपके पास है। नड्डा बोले-पीएम मोदी एक सपने को लेकर चले हैं आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत। इसके लिए वो दिनरात काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने एक प्लेटफार्म बनाया और दिनरात काम में जुटे हैं। पीएम का सपना है कि अमृत भारत से निकलकर विकसित भरात आत्मनिर्भर भारत बनाएंगे। पीएम मोदी के राज में दस साल के अंदर हमारी अर्थव्यवस्था 11वें नंबर से चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गई है और हम दुनिया की तीसरे नंबर की अर्थव्यस्व्था बनने के लिए अग्रसर हैं। हमारी ग्रोथ रेट 7.4 %की दर से आगे बढ़ रहा है। दुनिया में मंदी है और जंग छिड़ी है। लेकिन भारत शानदार ग्रोथ रेट के साथ मजबूती से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है। केंद्रीय मंत्री बोले- शिक्षा की बात करें तो आपको गौरव होगा कि हमारे यहां पहले सिर्फ 5 आईआईटी थे जो अब बढ़कर मोदीराज में 23 आईआईटी हो गए हैं। पहले देश में एक आईआईएम था जो अब बढ़कर 21 आईआईएम हैं। 60 के दशक से लेकर बीसवीं शताब्दी के अंत तक देश में सिर्फ एक एम्स था, वाजपेयी जी ने 6 एम्स बनाए और पीएम मोदी के शासन में 23 एम्स खोले गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने युवाओं से कहा, आप बदलाव का इंतजार मत करिए, बल्कि आप इस बदलाव का हिस्सा बनिए। अपनी जिम्मेदारी निभाइए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला:सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहा था, परिवार में मचा कोहराम
    Next Article
    हांगकांग में पति रणबीर कपूर संग वेकेशन पर आलिया भट्ट, बेटी राहा की क्यूटनेस पर फिदा फैंस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment