Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नए एसपी ट्रैफिक बोले- बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन पहली प्राथमिकता:राजेश कुमार श्रीवास्तव ने चार्ज संभाला, स्टाफ से मिले, राघवेंद्र कुमार मिश्रा गोरखपुर रवाना

    5 hours ago

    3

    0

    मेरठ के नये एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को चार्ज संभाल लिया। चार्ज संभालने के बाद एसपी ट्रैफिक ने मौजूद स्टाफ का परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन उनकी पहली प्राथमिकता है। पुराने एसपी ट्रैफिक ने चार्ज सौंपा राजेश कुमार श्रीवास्तव मंगलवार सुबह ही मेरठ पहुंचे थे। वह सीधे पुलिस लाइन स्थित एसपी ट्रैफिक दफ्तर पहुंचे, जहां पुराने एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा भी मौजूद थे। उन्होंने चार्ज की प्रक्रिया पूर्ण की। राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने ही उन्हें चार्ज सौंपा। इसके बाद वह भी गोरखपुर SSF के लिए रवाना हो गए। स्टाफ से भी परिचय प्राप्त किया चार्ज संभालने के बाद एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने स्टाफ से भी परिचय प्राप्त किया। इस दौरान प्रभारी ट्रैफिक संतोष कुमार सिंह, डायल 112 के प्रभारी बलराम सिंह के साथ ही वीआईपी सेल समेत कई अन्य सैल के प्रभारी मौजूद रहे। शहर को देंगे बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था सूक्ष्म वार्ता के दौरान एसपी ट्रैफिक ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शहर की जनता को बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था प्रदान करना है। वह यहां पूर्व में रह चुके हैं। इसलिए व्यवस्था को समझने में उन्हें ज्यादा देर नहीं लगेगी। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2005 में यहां सीओ ट्रैफिक रह चुके हैं। शाम को शहर का किया भ्रमण चार्ज संभालने के बाद एसपी ट्रैफिक ने कार्यालय का निरीक्षण किया। हालांकि वह केवल इक्का दुक्का अनुभागों में ही पहुंचे। इसके बाद वह शहर के भ्रमण पर निकल गए। शाम को भी उन्हें शहर का भ्रमण करते देखा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PAK वार्ता से लौटते वक्त प्लेन को उड़ाने का था प्लान? ईरान का दावा- लास्ट मिनट बदला रूट
    Next Article
    कल गोरखपुर आएंगे सीएम योगी:पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सेंटर आफ एक्सीलेंस का उद्घाटन करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment