Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल गोरखपुर आएंगे सीएम योगी:पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सेंटर आफ एक्सीलेंस का उद्घाटन करेंगे

    3 hours ago

    2

    0

    सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को दोपहर 1 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। वह दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे। महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (MPIT) में स्थापित पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सेंटर आफ एक्सीलेंस का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर टाटा संस एवं टीसीएस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी उपस्थित रहेंगे। सीएम बुधवार को गोरखपुर पहुंचने के बाद सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। गुरु गोरखनाथ की पूजा अर्चना करने के बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लेंगे। इसी समय गोरखनाथ मंदिर में टाटा संस के चेयरमैन भी पहुंचेंगे। वह भी गुरु गोरखनाथ का दर्शन करेंगे और मंदिर परिसर का भ्रमण करेंगे। मंदिर से सीएम एवं टाटा संस के चेयरमैन MPIT पहुंचेंगे और वहां सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर बाद 3 बजे से आयोजित है। कार्यक्रम के बाद शाम 5 बजे सीएम महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर पहुंचेंगे। वह यहां ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ के विजन पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और किसानों को सम्मानित करेंगे। सीएम योगी की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन और विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के एमडी एवं सीईओ के. कृतवासन उपस्थित रहेंगे। सीएम के आगमन को देखते हुए प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है। टाटा संस के चेयरमैन का यह पहला गोरखपुर दौरा है। वह यहां दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस सेंटर आफ एक्सीलेंस से युवाओं को काफी फायदा होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नए एसपी ट्रैफिक बोले- बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन पहली प्राथमिकता:राजेश कुमार श्रीवास्तव ने चार्ज संभाला, स्टाफ से मिले, राघवेंद्र कुमार मिश्रा गोरखपुर रवाना
    Next Article
    सीतापुर में नवजात का क्षत-विक्षत मिला शव:आम के बाग के पास सड़क किनारे हाथ-पैर कटे मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment