Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नए स्नातक मतदाताओं के पंजीकरण पर भाजपा का विशेष फोकस:भाजपा प्रत्याशी मानवेन्द्र प्रताप सिंह बोले- संगठन की ताकत से मिलेगी ऐतिहासिक जीत

    21 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी ने आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव की तैयारियों को गति दी है। शुक्रवार शाम 5 बजे जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले सभी 16 मंडलों में संगठनात्मक योजना, समीक्षा और क्रियान्वयन बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता अन्नू ने की। बैठकों का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान चुनावी रणनीति, मतदाता सूची के सत्यापन, नए स्नातक मतदाताओं के पंजीकरण, बूथ प्रबंधन और संगठन की विभिन्न जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक मजबूती और समयबद्ध क्रियान्वयन ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पात्र स्नातक मतदाताओं का पंजीकरण कराने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। सिंह ने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रभावी जनसंपर्क के बल पर भाजपा आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव में ऐतिहासिक सफलता हासिल करेगी। समापन संबोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाने, मतदाता सूची को अद्यतन रखने तथा स्नातक मतदाताओं से व्यापक संपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया। इन बैठकों को पूर्व सांसद एवं विधायक रघुराज शाक्य, एमएलसी चुनाव जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री हरनाथ कुशवाह, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे तथा जिला उपाध्यक्ष कृपा नारायण तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एमएलसी चुनाव जिला सह-संयोजक एवं निवर्तमान जिला मंत्री रजत चौधरी ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, जितेंद्र गौड़, जिला उपाध्यक्ष संजीव भदौरिया, अशोक चौबे, यशवर्धन चौधरी, बासु चौधरी, जिला मंत्री प्रीती दुबे, सुरेश राजपूत, अभिषेक मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सोशल मीडिया जिला संयोजक विमलेश शाक्य, वीरेंद्र बघेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, आयोग ने साक्षात्कार शुल्क अनिवार्य किया:910 पदों के लिए प्रयागराज में 21 जुलाई से इंटरव्यू
    Next Article
    मुख्यमंत्री दौरे पर, बुलंदशहर में 4 किमी 'नो फ्लाइंग जोन':सुरक्षा को देखते हुए प्रतिबंध लागू, कार्यक्रम खत्म होने तक रहेगा प्रभावी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment