Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा बस के लिए पीपीपी मॉडल पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन:24 चार्जिंग स्टेशन बनेंगे, प्रत्येक पर दो बस होगी चार्ज, सीएम ने की थी समीक्षा

    13 hours ago

    1

    0

    नोएडा में सिटी बस संचालन को लेकर ट्रायल इसी सप्ताह शुरू होगा। इसके लिए प्राधिकरण ने तैयारी तेज की है। 15 जून तक 100 बस चलनी है। सेक्टर-90 डिपो और बोटेनिकल गार्डन स्टैंड पर चार्जिंग स्टेशन बनने है। प्राधिकरण के जीएम आरपी सिंह ने बताया कि ये स्टेशन पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर बनाए जाएंगे। प्राधिकरण ने कहा कि कंपनी हायर की जाएगी। यही कंपनी चार्जिंग स्टेशन लगाएगी और संचालन मेनटेनेंस भी खुद करेगी। इसके लिए प्राधिकरण को पैसा खर्च नहीं करना होगा। यही कंपनी शहर में 20 क्लस्टरों में भी कार चार्जिंग स्टेशन भी बनाएगी। प्राधिकरण ने बताया कि एक चार्जिंग स्टेशन से दो बस चार्ज हो सकती है। फुल चार्ज होने में करीब दो घंटे का समय लगेगा। ऐसे में चार्जिंग रात और दोपहर में की जाएगी। सेक्टर-90 में 20 चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। यहां एक बार में 40 बस चार्ज हो सकेंगी। जबकि बॉटेनिकल गार्डन पर 4 चार्जिंग स्टेशन होंगे। यहां आठ बस चार्ज हो सकेंगी। कार चार्जिंग के लगने वाले स्टेशन पर अलग व्यवस्था होगी। वहां कंपनियां अपना रेट लगा सकती है। इसके अलावा कंपनी को विज्ञापन का राइट दिया जा सकता है। सीएम समीक्षा के बाद आई तेजी बता सीएम योगी आदित्यनाथ की समीक्षा के बाद बसों को चलाने की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। नोएडा, ग्रेटरनोएडा और यमुना विकास में कुल 500 बस चलनी है। अभी पहले फेज की तैयारी चल रही है। डिमांड के साथ बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। साथ ही एयरपोर्ट के शुरू होने से पहले ही बसों का संचालन वहां तक किया जाना है। इसलिए इंफ्रास्ट्रक्चर भी तेज गति से होगा। 15-15 मिनट के अंतराल पर मिलेंगी बस यहां बस चलने से करीब 2 लाख लोगों को फायदा होगा। बसों की शुरुआत जून के पहले सप्ताह में होने जा रही है। 15-15 मिनट के अंतराल पर बस मिलेंगी। कुल 100 बस चलेंगी 5 स्टैंड बाइ पर रहेंगी। इसमें 10 डबल डेकर बस होंगी। ये डबल डेकर बस बोटेनिकल गार्डन से परी चौक तक चलेंगी। नौ और 12 मीटर की दो प्रकार की करीब 100 बस पहले फेज में चलेंगी। इनका संचालन यूपी रोडवेज करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में रेहड़ी-पटरी दुकानदारों ने स्थायी जगह मांगी:जिलाध्यक्ष बोले- जन उद्योग व्यापार संगठन उनके हक की लड़ाई लड़ेगा
    Next Article
    आगरा में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके किया पौधारोपण:पालीवाल पार्क में लगाए 450 पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment