Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके किया पौधारोपण:पालीवाल पार्क में लगाए 450 पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

    12 hours ago

    1

    0

    आगरा में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मंगलवार को पालीवाल पार्क स्थित पतंजलि निशुल्क योग भजन पाठशाला, सहयोग वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षक त्रिलोकी नाथ बांसल और पवन वर्मा के नेतृत्व में पर्यावरण प्रेमियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर 450 पौधे रोपे। कार्यक्रम में महक सिंघल ने कहा-वृक्ष प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। पेड़-पौधे केवल शुद्ध ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने, वर्षा चक्र को नियंत्रित करने, मिट्टी का कटाव रोकने और जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे कारगर उपाय है। यदि हर व्यक्ति साल में सिर्फ एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण की बड़ी समस्या को कम किया जा सकता है। महक सिंघल ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वृक्षारोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। पानी देना, खाद डालना और जानवरों से बचाना हमारी जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति का छोटा-सा प्रयास भी पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान दे सकता है। उन्होंने बताया कि पाठशाला के सभी सदस्यों ने मिलकर नीम, पीपल, बरगद, अशोक और आम के 450 पौधे रोपे। एक पेड़-एक जिंदगी’ से जुड़ें, बनें पर्यावरण मित्र दुनिया को बदलना है तो शुरुआत खुद से करनी होगी। इसी सोच के साथ दैनिक भास्कर ने ‘एक पेड़, एक जिंदगी’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पेड़ लगाकर धरती को हरा-भरा बनाना है। दैनिक भास्कर समूह अपने कर्मचारियों, पाठकों और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर पौधरोपण कर रहा है और लोगों को जागरूक कर रहा है। भास्कर समूह की अपील है कि हर व्यक्ति अपने घर, ऑफिस या आस-पड़ोस में एक पौधा या बीज जरूर लगाए। ‘एक पेड़ एक जिंदगी’ अभियान से जुड़कर आप भी ‘पर्यावरण मित्र’ बनें। अपनी इस पहल की तस्वीर सोशल मीडिया पर #एकपेड़एकजिंदगी के साथ साझा करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा बस के लिए पीपीपी मॉडल पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन:24 चार्जिंग स्टेशन बनेंगे, प्रत्येक पर दो बस होगी चार्ज, सीएम ने की थी समीक्षा
    Next Article
    बदायूं में पुलिस भर्ती परीक्षा तीन दिन होगी:33,984 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment