Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा एक्सप्रेस वे की बढ़ेगी सुरक्षा:20 किमी सर्विस लेन के दोनों ओर लगेंगे क्रैश बैरियर, 43.12 करोड़ होंगे खर्च

    7 hours ago

    2

    0

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की 20 किमी लंबी सर्विस रोड पर डब्ल्यू मेटल क्रैश बैरियर लगाया जाएगा। इसके लिए 43.12 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सर्विस लेन के दोनों ओर नाला है। इससे सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को सड़क दुर्घटना से राहत मिलेगी। प्राधिकरण ने इसके लिए टेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राधिकरण ने बताया कि मुख्य सड़क के साथ-साथ सर्विस रोड पर भी ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है। सर्विस रोड के एक तरफ गहरी ग्रीन बेल्ट और दूसरी तरफ नाला बना हुआ है। कई बार वाहन अनियंत्रित होकर इन क्षेत्रों में गिरने का खतरा बना रहता है, खासतौर पर बारिश के मौसम में जब नाले में पानी भर जाता है। ऐसे हादसों को रोकने के लिए क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे, जिससे वाहन सड़क से नीचे नहीं गिर सकेंगे। एयरपोर्ट शुरू होने से बढ़ेगा वाहनों का दबाव प्राधिकरण का मानना है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने के बाद इस मार्ग पर वाहनों की संख्या और तेजी से बढ़ेगी। ऐसे में पहले से सुरक्षा इंतजाम मजबूत करना जरूरी है। परियोजना पूरी होने के बाद एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर यातायात ज्यादा सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित हो जाएगा। नोएडा प्राधिकरण ने कहा कि शहरवासियों को बेहतर सड़क सुविधाएं और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है
    Click here to Read more
    Prev Article
    रॉबर्ट्सगंज सीट पर भाजपा से पहली पसंद बने भूपेश चौबे:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार अनिल यादव, बसपा से अविनाश शुक्ला; बाकी कैंडिडेट्स के बारे में जानिए
    Next Article
    क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 83 लाख की ठगी:फेसबुक फ्रेंड से शुरू हुआ जाल, पंचकूला के पिता से बेटे ने मंगवाए 15 लाख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment