Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का होगा विस्तार:दो से बढ़ाकर 5 रनवे होंगे, रिसर्च और रखरखाव के लिए 750 करोड़ का बजट मंजूर

    5 hours ago

    1

    0

    नोएडा में एविएशन को बढ़ावा देने के लिए जेवर एयरपोर्ट विस्तार इस वित्तीय वर्ष में किया जाएगा। एयरपोर्ट पर दो रनवे को बढ़ाकर इसे पांच रनवे का किया जाएगा। इसके अलवा एविएशन रिसर्च आपरेशन और रख रखाव के लिए 750 करोड़ रुपए बजट में दिए गए है। इसके अवाला भूमि अर्जन लिए 1100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वर्तमान में एयरपोर्ट पर उत्तर रनवे 3900 मीटर- दक्षिण रनवे 4150 मीटर का है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यहां टर्मिनल बिल्डिंग से लेकर एयरपोर्ट सर्विलांस रडार और नेविगेशन सिस्टम तक हर प्रकार के उपकरण की व्यवस्था हो चुकी है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी तेज हो गई है। इनका काम हो चुका पूरा एयरपोर्ट की एक्सिस रोड से लेकर ईंधन टैंक, ऑपरेशन सेंटर, जल और सीवेज व्यवस्था, चेक पोस्ट, टर्मिनल बिल्डिंग, घरेलू टर्मिनल काउंटर, ईगेट्स, बैगेज हैंडलिंग, लाउंज, विमानों को खड़ा करने के लिए एप्रन, कार्गो टर्मिनल, सोलर फॉर्म, एटीसी, ग्राउंड हैंडलिंग के वाहनों के लिए सीएनजी पंप, ईवी चार्जिंग स्टेशन, रनवे, नेगिवेशन सिस्टम, टेक्सी-वे इत्यादि के कार्य पूरे किए जा चुके है। ट्रायल हो चुका सफल कुल मिलाकर अब एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सिर्फ एयरोड्रम लाइसेंस से संबंधित औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं, जो अंतिम चरण में बताई गई हैं। एयरपोर्ट का प्रथम चरण कुल 1334 हेक्टेयर में विकसित हुआ है। एयरपोर्ट के रनवे पर दिसंबर 2024 में इंडिगो के यात्री विमान को उतारकर ट्रायल किया गया था, जो सफल रहा था। 2025 में अक्टूबर अंत और नवंबर के पहले सप्ताह में भी रनवे पर छोटे विमान को उतारकर उपकरणों को परखा गया था। एयरपोर्ट बना रही कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने दो बार स्थानीय लोगों और कर्मचारियों को यात्री बनाकर चेक इन, बोर्डिंग और बैगेज हैंडलिंग समेत अन्य यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को परखा था। उद्घाटन के बाद यह प्रदेश का पांचवां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या बनेगी सोलर सिटी, 100 करोड़ मिला बजट:165 हेक्टेयर में सोलर प्लांट बनेगा, रोज 250 मिलियन यूनिट बिजली का होगा उत्पादन
    Next Article
    संभल में मतदाता सूची से नाम काटने का आरोप:सपा ने DM को फर्जी फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment