Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या बनेगी सोलर सिटी, 100 करोड़ मिला बजट:165 हेक्टेयर में सोलर प्लांट बनेगा, रोज 250 मिलियन यूनिट बिजली का होगा उत्पादन

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या को सोलर सिटी और राज्य के स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस भव्य नगरी के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने बजट में 100 करोड़ मंजूर किया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने इसकी घोषणा की है। महापौर मंहत गिरीशपति तिवारी ने कहा कि 100 करोड़ के बजट की अयोध्या की अवस्थाना की सुविधाएं बढ़ेंगी और इसका लाभ पर्यटकों और श्रद्धालुओं को मिलेगा। 165 हेक्टेयर भूमि पर एनटीपीसी को सोलर प्लांट की स्थापना अयोध्या सोलर सिटी के रूप में विकसित हो रही है। इसके साथ ही अयोध्या देश भर को ऊर्जा बचत का संदेश दे रही है। जिला प्रशासन ने 165 हेक्टेयर भूमि एनटीपीसी को सोलर प्लांट की स्थापना के लिए लीज पर फ्री उपलब्ध कराई है, जिसकी क्षमता 40 मेगावाट की है। लीज पर दी गई सार्वजनिक भूमि सरयू नदी के किनारे माझा रामपुर हलवारा में है। इस सोलर प्लांट से प्रतिदिन 250 मिलियन यूनिट का उत्पादन होने लगा है। सोलर प्लांट से तैयार बिजली ग्रिड के माध्यम से दर्शननगर उपकेंद्र सप्लाई की जाती है, वहां से जिले ष्ट्रीय ऊको आपूर्ति की जाती है। रविवार को रार्जा संरक्षण दिवस पर यह जानना भी रोचक है कि रामनगरी में कितने लोगों ने पीएम सूर्यघर योजना में अपने घरों में सोलर प्लांट लगवाए हैं। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… यूपी में 10 लाख युवाओं को रोजगार देंगे:लड़कियों को शादी के लिए अब 1 लाख रुपए मिलेंगे; चुनाव से पहले सबसे बड़ा बजट पेश वित्त मंत्री सुरेश खन्ना यूपी सरकार का 10वां बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 43 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं शुरू की गई हैं। अब बेटियों की शादी के लिए मिलने वाली राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपए की जाएगी। इसके साथ ही 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। लड़कियों की स्कूटी के लिए 400 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर बैठक:जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों और अधिकारियों को दिए निर्देश
    Next Article
    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का होगा विस्तार:दो से बढ़ाकर 5 रनवे होंगे, रिसर्च और रखरखाव के लिए 750 करोड़ का बजट मंजूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment