Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा को 10 जोन 26 सेक्टर में बांटा गया:1080 स्थानों पर होगा होलिका दहन, 45 संवेदनशील पाइंट, आईटी टीम भी अलर्ट

    3 hours ago

    1

    0

    होली को सकुशल संपन्न कराने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जनपद में 1080 स्थानों पर होलिका दहन प्रस्तावित है, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। 4 प्लाटून पीएसी और क्यूआरटी पुलिस कमिश्नरेट ने पूरे जिले को 10 जोन और 26 सेक्टरों में बांट दिया है। ताकि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके। प्रत्येक जोन और सेक्टर में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए 26 मोबाइल क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) और 4 प्लाटून पीएसी की तैनाती की गई है। 45 संवेदनशील और हॉटस्पॉट बनाए पुलिस ने जिले में 45 संवेदनशील और हॉटस्पॉट स्थानों को चिन्हित किया है। वहां अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा। इसके अलावा अब तक 165 से अधिक शांति समिति की गोष्ठियां आयोजित कर स्थानीय लोगों, धार्मिक नेताओं और गणमान्य नागरिकों से संवाद स्थापित किया गया है, ताकि आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाया जा सके। सोशल मीडिया पर नजर सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अफवाह फैलाने वालों और भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी। त्योहार के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई के लिए पुलिस ब्रेथ एनालाइजर के साथ सड़कों पर मौजूद रहेगी। हुड़दंग, छेड़छाड़ या जबरन रंग लगाने जैसी घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। तत्काल पुलिस को दे सूचना पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि होली का त्योहार शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जिला अस्पताल में 10 बेड किए गए रिजर्व होली के लिए जिला अस्पताल में दस बेड आरक्षित किए गए हैं, ताकि आपातकालीन स्थिति में मरीजों का बेहतर इलाज हो सके। सभी विशेषज्ञ डॉक्टर ऑनकॉल उपलब्ध रहेंगे। जिला अस्पताल के आपातकालीन विभाग में बेड आरक्षित किए गए हैं। आपातकालीन, भर्ती वार्ड आदि पहले की तरह 24 घंटे काम करेंगे। इन विभागों में डॉक्टर रहेंगे। ऑन कॉल ओपीडी देंगे डॉक्टर त्वचा रोग, नेत्र, ईएनटी, हड्डी, सर्जन, शिशु रोग विशेषज्ञ आदि डॉक्टर ऑन कॉल उपलब्ध रहेंगे। दो मार्च से चार मार्च तक अस्पताल में यह व्यवस्था लागू की गई है। सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि ऑन कॉल ड्यूटी का रोस्टर तैयार किया गया है। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी पहले की तरह आपातकालीन व्यवस्था रहेगी। इस विभाग में 24 घंटे डॉक्टर तैनात रहेंगे। विशेषज्ञ डॉक्टर ऑन कॉल उपलब्ध रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और नौकरी का अवसर:अदाणी फाउंडेशन का सहयोग, निशुल्क फ्री स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम
    Next Article
    दंतधावन कुंड से जुड़े जमीन विवाद में पुलिस पहुंची:फैसला होने तक हो रहे निर्माण को रोका, बोले- शांति बनाए रखें नहीं तो होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment