Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा के नए रूट से जुड़ेगी डीटीसी की बस:दिल्ली सरकार से बातचीत होगी, फीडर और इनर में फीडर बस का संचालन बढ़ेगा

    5 hours ago

    1

    0

    नोएडा में डीटीसी बस का संचालन की उम्मीद जगी है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा के लिए अब दिल्ली डीटीसी (दिल्ली सरकार) के साथ जल्द समझौता हो सकता है। डीटीसी की बस नोएडा के कुछ रूट पर अब भी आती है। रोजाना हजारों लोग इनका फायदा लेते हैं। ऐसे में डीटीसी बसों के रूट दायरा बढ़ाया जा सकता है। ये बस नोएडा के आउटर सर्किल में चल सकती है। जबकि अंदर सेक्टर को जोड़ने के लिए फीडर बस चलाएंगे। प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि इसके लिए शासन स्तर पर बातचीत की गई है। जल्द ही शासन और दिल्ली सरकार के बीच बातचीत होगी। जिसमें अहम निर्णय लिए जा सकते है। बता दे वर्तमान में दिल्ली की डीटीसी बस नोएडा में डीएनडी से प्रवेश करते हुए रजनीगंधा और सेक्टर-62 तक जाती है। बतौर सेक्टर-16 में डीटीसी का डिपो भी है। प्राधिकरण की कवायद है कि डीटीसी की बस दिल्ली से नोएडा में प्रवेश के साथ सेक्टर-62 , ग्रेटरनोएडा के परिचौक और ग्रेटरनोएडा वेस्ट तक जाए। ये बस बड़ी है ऐसे में आउटर सर्किल में चलने से ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं होगा और पब्लिक को सहुलियत मिलेगी। इन सेक्टर के लिए फीडर बस सीईओ ने बताया कि नोएडा के इनर सेक्टरों के लिए फीडर बस चलाएंगे। ये फीडर बस ई-बस योजना के तहत शासन नोएडा को प्रोवाइड कराएगा। पहले 500 बसे मिलनी थी। जिसमें 300 बस नोएडा बाकी ग्रेटरनोएडा और यमुना के लिए थी। टेंडर डेट पूरी होने के बाद दोबारा से टेंडर प्रक्रिया हो रही है। ऐसे में अब ऑन डिमांड बस नोएडा को मिलेंगी। पहले फेज में करीब 100 बस नोएडा प्राधिकरण लेगा। जिनका संचालन इनर सेक्टरों में किया जा सकता है। आम लोगों को मिलेगा पब्लिक ट्रांसपोर्ट नोएडा में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के नाम पर मेट्रो है। यहां सिटी बसों का चलना जरुरी है। इसी को ध्यान में रखकर ही डीटीसी और फीडर बस चलाने की योजना पर काम किया जा रहा है। जिससे रोजाना करीब 2 से 3 लाख लोगों को फायदा होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में 2 दिन रहेंगे सरसंघचालक मोहन भागवत:खिलाड़ियों, प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद, संघ के शताब्दी वर्ष पर होगा आयोजन
    Next Article
    चित्रकूट में राष्ट्रीय रामायण मेले का दूसरा दिन:संतों ने कहा-जो दूसरों के दुख से दुखी हो वह संत और जो उसके निवारण का प्रयास करे वह संता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment