Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में 2 दिन रहेंगे सरसंघचालक मोहन भागवत:खिलाड़ियों, प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद, संघ के शताब्दी वर्ष पर होगा आयोजन

    2 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत मेरठ में 2 दिन प्रवास पर रहेंगे। सरसंघचालक 19 फरवरी की रात को मेरठ आएंगे। यहां वे 20 और 21 फरवरी दो दिन तक मेरठ में प्रवास करेंगे। इस दौरान वो मेरठ व ब्रज प्रांत के प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। साथ ही खिलाड़ियो से संवाद करेंगे। संघ के शताब्दी वर्ष पर होगा आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 100 वर्ष पूर्व १९२५ में विजयादशमी के पावन अवसर पर नागपुर में हुई थी। विजयदशमी २०२५ को 100 वर्ष पूर्ण होने से विजयदशमी २०२६ तक की अवधि को संघ शताब्दी वर्ष के रूप मे मनाया जा रहा है। इस शताब्दी वर्ष में समाज के मध्य विभिन्न प्रकार के आयोजन किये जा रहे हैं। जिसमे हिन्दू सम्मेलन का क्रम अभी चल रहा है। इसी कड़ी मे विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत एवं नेतृत्व करने वाले बन्धु-बहिनों से संघ के वरिष्ठ अधिकारी संवाद करेंगे। खिलाड़ियों से करेंगे संवाद यही आयोजन 20, 21 फरवरी को मेरठ में होगा। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूज्य सरसंघचालक डा मोहनराव भागवत अपने 2 दिवसीय मेरठ प्रवास के दौरान शताब्दी नगर स्थित माधव कुंज मे रहेंगे। २० फरवरी २०२६ को मेरठ प्रान्त व ब्रज प्रान्त के खेल जगत के राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ संवाद करेंगे। २१ फरवरी २०२६ को इन्ही दोनों प्रांतों से आए समाज के प्रमुख नागरिकों के साथ सरसंघचालक के संवाद करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेजिडेंट डॉक्टर से छेड़छाड़- आज सौंपी जाएगी रिपोर्ट:KGMU के एडिशनल प्रोफेसर पर लगा आरोप, सस्पेंशन का आदेश हुआ था जारी
    Next Article
    नोएडा के नए रूट से जुड़ेगी डीटीसी की बस:दिल्ली सरकार से बातचीत होगी, फीडर और इनर में फीडर बस का संचालन बढ़ेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment