Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बोर्ड परीक्षा, 65 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित:हाईस्कूल की संस्कृत और इंटरमीडिएट में कृषि का पेपर संपन्न

    1 hour ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल संस्कृत और इंटरमीडिएट कृषि विषयों की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 65 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में हाईस्कूल संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। इसके लिए जनपद में 689 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 656 ने परीक्षा दी, जबकि 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह इंटरमीडिएट कृषि विषय की परीक्षा में 1416 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1384 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 32 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा लगातार निगरानी की गई। सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त रखी गई, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों ने प्रश्नपत्र को सामान्य स्तर का बताया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जनपद में बोर्ड परीक्षाएँ शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जा रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा के स्काईवॉक में टेक्निकल फॉल्ट को किया जाएगा दूर:बीम हटाने से पहले की जाएगी फ्रेमिंग, इसी पर रहेगा स्टेशन का भार
    Next Article
    अयोध्या के उदया स्कूल में बच्चों ने खेली होली:डॉ अपूर्वा त्रिपाठी बोलीं- सुरक्षित तरीके से पर्व मनाएं,किचन में मां की मदद करे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment