Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा की सोसाइटी में क्रेडल का तार टूटा:तीन तार के सहारे फंसा मजदूर, फ्लैट से रस्सी बांधकर बचाया

    8 hours ago

    1

    0

    नोएडा के सेक्टर-78 स्थित सिक्का कार्मिक ग्रींस सोसायटी के एस्पायर टावर की मरम्मत कर रहा एक मजदूर बाल-बाल बच गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो एक मिनट से अधिक का है। जिसमें तीन तारों पर क्रैडल लटका दिख रहा है। उस पर एक मजदूर भी है। जिसे पास वाले फ्लैट से एक अन्य व्यक्ति रस्सी के जरिए बचाने का प्रयास कर रहा है। क्रैडल तीन तारों पर लटका रहा। गनीमत रही कि तार टूटने के दौरान क्रैडल से मजदूर नीचे नहीं गिरा। पास के फ्लैट की बालकनी की ग्रिल से रस्सी बांधकर उसे ऊपर की ओर खींचा गया। बता दें सिक्का कार्मिक ग्रींस सोसायटी में रखरखाव के लिए मरम्मत कार्य चल रहा है। एस्पायर टावर पर मरम्मत के लिए प्लास्टर का काम हो रहा है। इसके लिए क्रैडल लगाया गया था। इसी दौरान क्रैडल का एक ओर से तार टूट गया। तीन तारों पर क्रैडल लटका रहा। घबराया मजदूर ने खुद को बचाने की गुहार लगाई। इसके बाद पड़ोस के एक फ्लैट की बालकनी में ग्रिल से दूसरी रस्सी बांधकर उसको ऊपर खींचा गया। फिलहाल मजदूर पूरी तरह से सुरक्षित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुल्हन ने एक लाख रुपए लेकर भागने की कोशिश की:परिजनों ने पकड़ा, शादी से पहले दो परिवारों में हुआ विवाद
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में टीएचआर वितरण में 50% प्रगति पर डीएम सख्त:सीडीपीओ से मांगा स्पष्टीकरण, लापरवाही पर कार्रवाई तय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment