Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में टीएचआर वितरण में 50% प्रगति पर डीएम सख्त:सीडीपीओ से मांगा स्पष्टीकरण, लापरवाही पर कार्रवाई तय

    9 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जिला स्तरीय डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी एवं सहकारी समितियों के कम्प्यूटरीकरण से संबंधित जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने एम-पैक्स के गठन और बी-पैक्स के ई-पैक्स में रूपांतरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रथम और द्वितीय चरण में शामिल सभी बी-पैक्स समितियों को 15 मार्च तक हर हाल में ई-पैक्स घोषित किया जाए। उन्होंने कम्प्यूटरीकरण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए शेष डाटा शीघ्र फीड कर डीएलआईएमसी की अगली बैठक में प्रस्तुत करने को कहा। सहायक निबंधक सहकारिता ने बताया कि जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो-दो बी-पैक्स गठन का लक्ष्य निर्धारित है। वर्तमान में 58 बी-पैक्स समितियां संचालित हैं। बी-पैक्स उन्नयन योजना के तहत 44 नई समितियों के गठन का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 42 नई समितियां गठित की जा चुकी हैं। समीक्षा में बताया गया कि गठित समितियों में से 24 प्रथम चरण, 11 द्वितीय चरण और 22 तृतीय चरण में ई-पैक्स घोषित की जानी हैं। इनमें से 8 समितियों की सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं और अनुमोदन के बाद उन्हें ई-पैक्स घोषित किया जाएगा। कम्प्यूटरीकरण के प्रथम एवं द्वितीय चरण में कुल 35 समितियां चयनित हैं, जिनमें 8 समितियों का ऑडिट एवं पार्किंग अकाउंट की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। बैठक में अन्न भंडारण योजना की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि जिला सहकारी विकास संघ के बंद पड़े शीतगृह की खाली भूमि पर 2500 मीट्रिक टन क्षमता का गोदाम यू.पी.आर.एन.एस.एस. द्वारा निर्मित किया जाना प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने जर्जर भवन और पुरानी मशीनरी का नियमानुसार निस्तारण कराने तथा शेष भूमि पर भी 2500 मीट्रिक टन क्षमता का एक और गोदाम निर्माण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सोमदत्त, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता जितेन्द्र पाल, सहायक निदेशक मत्स्य धर्मराज चौहान, मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक एम.ए. सिद्दीकी, नाबार्ड से मीतेश कुमार सहित विभिन्न समितियों के सचिव एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा की सोसाइटी में क्रेडल का तार टूटा:तीन तार के सहारे फंसा मजदूर, फ्लैट से रस्सी बांधकर बचाया
    Next Article
    सामूहिक विवाह योजना में 34 जोड़ों का विवाह:एक ही पंडाल में हिंदू-मुस्लिम रीति-रिवाजों से संपन्न, विधायक ने दिए उपहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment