Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में 12वीं तक के स्कूल बंद:गर्मी के चलते डीएम ने दिया आदेश, तापमान 45 डिग्री पहुंचा

    8 hours ago

    1

    0

    गौतमबुद्ध नगर में भीषण गर्मी के चलते कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल बंद करने का आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह की ओर से जारी किया गया है। डीआईओएस ने बताया कि सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड समेत सभी बोर्ड के स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं कि मंगलवार से कोई भी स्कूल संचालित नहीं होगा। हालांकि अधिकांश स्कूलों में पहले से ही ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है। जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर छुट्टी की घोषणा की गई है। जनपद में तापमान 45 डिग्री तक है। जिसके कारण बच्चों को काफी परेशानी हो रही थी। वहीं अभिभावकों की ओर से भी जिला प्रशासन से मांग की जा रही थी कि स्कूलों को बंद कर दिया जाए। छात्रों की परेशानियों को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर तत्काल स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस ने अभियान चलाकर 109 लंबित विवेचनाएं निस्तारित कीं:बुलंदशहर में 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दिए थे निर्देश
    Next Article
    नवजातों में थायरॉयड पर मुजफ्फरनगर में सेमिनार:विशेषज्ञ बोले- समय पर जांच से बच्चों की कमजोरी रोकी जा सकती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment