Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में 2 दिन बवाल के बाद फैक्ट्रियां खुलीं:फोर्स तैनात, CCTV-ड्रोन से निगरानी; DM बोलीं- उपद्रव हुआ तो एजेंसी का लाइसेंस रद्द होगा

    4 hours ago

    1

    0

    नोएडा में 2 दिन हुए बवाल के बाद आज फैक्ट्रियां खुल गई हैं। हालात सामान्य हैं। जगह-जगह फोर्स तैनात है। CCTV और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। 16 कंपनी RAF और पीएसी लगाई गई है। कंपनियों के बाहर सैलरी हाईक के नोटिस चस्पा किए गए हैं। डीएम मेधा रुपम ने कहा- अगर कोई आउटसोर्सिंग एजेंसी या उसका कर्मचारी गड़बड़ी या उपद्रव करता है तो उसकी जिम्मेदारी एजेंसी की भी होगी। ऐसी स्थिति में एजेंसी को ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। उसका लाइसेंस भी रद्द हो सकता है। दरअसल, सैलरी बढ़ाने को लेकर सोमवार-मंगलवार को फैक्ट्री कर्मचारियों ने बवाल किया। 80 से अधिक जगहों पर पथराव किया। 350 कंपनियों में तोड़फोड़ की गई। मंत्री अनिल राजभर ने कहा- इस पूरी घटना में बड़ी साजिश की बू आ रही है। कुछ देश विरोधी ताकतें इसमें शामिल हो सकती हैं। वहीं, कंपनी मालिकों कहना है कि बाहरी लोगों ने माहौल को भड़काया। मजदूर कभी हिंसक प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं। जहां से श्रमिकों की रोजी-रोटी चलती है, वो उसे नुकसान नहीं पहुंचा सकते। फिलहाल, पुलिस ने 4 महिलाओं समेत 396 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएम ने कहा- ठेकेदार गाइडलाइन का पालन करें यूनियन लीडर बोले- आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं ऑल इंडिया सेंटर काउंसिल ट्रेड यूनियन के जिलाध्यक्ष अमर सिंह का कहना है कि हिंसा और आंदोलन से यूनियन का कोई लेना-देना नहीं है। आंदोलन श्रमिकों ने किया था। एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा के अध्यक्ष सुरेंद्र नाहाटा ने बताया कि सेक्टर-1 से 6 तक इंडस्ट्री खुल रही हैं। शेष फैक्ट्रियां भी खुलेंगी। स्थिति पूरी तरह सामान्य, कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन को लेकर यूपी के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने कहा कि जिले में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। कहीं भी कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं है। सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। DGP राजीव कृष्ण ने कहा- सरकार और मुख्यमंत्री श्रमिकों के प्रति संवेदनशील हैं। उनकी उचित वेतन से जुड़ी मांगों पर निर्णय लिया गया है। कुछ व्यक्तियों और समूहों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है, जिनके खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक और CCTV सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। श्रमिकों से अपील की कि वे शांति बनाए रखें, किसी के बहकावे में न आएं और प्रशासन का सहयोग करें। नोएडा प्रदर्शन पर किसने क्या कहा…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान से दोबारा बातचीत पर क्या बोले ट्रंप? देखें दुनिया आजतक
    Next Article
    वृंदावन हादसा: गोकुल बैराज तक एक श्रद्धालु की तलाश:यमुना में छठवें दिन भी 150 लोग कर रहे सर्च, 15 लोगों की हुई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment