Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृंदावन हादसा: गोकुल बैराज तक एक श्रद्धालु की तलाश:यमुना में छठवें दिन भी 150 लोग कर रहे सर्च, 15 लोगों की हुई थी मौत

    4 hours ago

    1

    0

    मथुरा के वृंदावन में वृंदावन में हुए नाव हादसे को लेकर बुधवार को छठवें दिन भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। पंजाब के श्रद्धालु पंकज मल्होत्रा (40) अब भी लापता है। पंकज हिमाचल प्रदेश में स्टील कंपनी में मैनेजर थे। सेना, NDRF-SDRF समेत करीब 150 से अधिक लोगों की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी है। यमुना में टीमों ने तलाश का अपना दायरा बढ़ा दिया है। अब टीमें गोकुल बैराज से आगे ब्रह्मांड घाट तक पंकज की तलाश में जुटी हैं। इससे पहले, सोमवार को सुबह 8 बजे यमुना नदी में 2 लाशें मिली थीं। हादसे वाली जगह से 12 किलोमीटर दूर बंगाली घाट से एक महिला और देवरा बाबा आश्रम के पास से एक युवक की लाश मिली थी। प्रशासन के मुताबिक, शव फूलकर नदी के ऊपर आ गए थे। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस बीच, हादसे में बाल-बाल बची लुधियाना की रजिंदर कौर ने बताया कि कैसे उनकी जान बची। उन्होंने बताया कि नाव पलटने के बाद डूब रहीं रजिंदर ने इंस्टाग्राम रील में देखे टिप्स याद रखे और उसी के मुताबिक खुद को संभाला। पानी में गिरने के बाद मैंने मुंह नहीं खोला। सांस रोके रखी। दोनों हाथ सीधे किए और पैर चलाए। बाद में नाव वालों ने बाहर निकाला। बता दें कि शुक्रवार दोपहर 3 बजे 38 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई थी। हादसा श्री बांके बिहारी मंदिर से 2 किमी दूर केसी घाट पर हुआ था। पुलिस ने आरोपी नाविक पप्पू निषाद और पांटून पुल के ठेकेदार नारायण शर्मा को जेल भेज दिया है। पप्पू ने अपनी नाव में श्रद्धालुओं को जुगल घाट से बैठाया था। सोमवार को 2 डेडबॉडी मिलीं थीं सोमवार को सुबह 8 बजे यमुना नदी में 2 लाशें मिली थीं। महिला की पहचान दुगरी, लुधियाना की रहने वाली मोनिका टंडन के रूप में हुई। वह अपनी सास सविता के साथ आई थी। 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। पति विदेश में हैं। मोनिका भी जल्द ही विदेश जाने वाली थी। हादसे के दिन मोनिका नाव में पड़ोसी महिला डिंकी के साथ बैठी थी। डिंकी लाश 12 अप्रैल को मिली थी। वहीं, युवक की पहचान लुधियाना के रहने वाले यश भल्ला (22) के रूप में हुई है। यश पहली बार वृंदावन आए थे। बांके बिहारी ग्रुप के साथ जुड़े थे। धार्मिक संकीर्तन में ढोलक बजाते थे। नाव डूबने से पहले का जो वीडियो सामने आया था, उसमें यश ढोलक बजाते दिखाई दे रहे थे। यश के बड़े भाई अकाउंटेंट है। मां सुनीता हाउस वाइफ हैं। पिता रेहड़ी-फड्डी लगाकर कपड़े बेचते है। कैसे हुआ हादसा? जान लीजिए- हादसे में जिंदा बचे एक युवक ने बताया- नाव तट से करीब 50 फीट दूर यमुना नदी के बीच में थी। हवा करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। नाव अचानक डगमगाने लगी। नाविक का नियंत्रण छूट गया। पर्यटकों ने कहा कि पुल आने वाला है, नाव रोक लीजिए, लेकिन उसने नहीं सुनी। दो बार नाव पुल से टकराने से बची, लेकिन तीसरी बार टक्कर हो गई और नाव डूब गई। अब पढ़िए रजिंदर कौर की जुबानी पूरी कहानी… अब यश भल्ला की मां-भाई ने क्या बताया? जानिए- ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- काशी में डॉक्टर के लैपटॉप से मिला आतंकी कनेक्शन:बेटा करता था चैटिंग, ATS ने 7 घंटे खंगाले मोबाइल-बैंक अकाउंट वाराणसी में आतंकियों को फंडिंग करने वाले डॉक्टर के घर पर यूपी-मुंबई ATS और इंटेलिजेंस ब्यूरो ने छापेमारी की। टीम मंगलवार दोपहर डॉक्टर के घर पहुंची। उसके मोबाइल-लैपटॉप और प्रिंटर को कब्जे में लिया। इसके बाद डॉक्टर के घरवालों और बेटे से पूछताछ की। टीम करीब 7 घंटे तक डॉक्टर के घर में रही। जाते समय टीम मोबाइल, लैपटॉप और प्रिंटर भी साथ ले गई है। वहीं, डॉक्टर के बैंक अकाउंट की डिटेल में लाखों रुपए के टर्नओवर का पता चला है। साथ ही डॉक्टर का पाकिस्तानी लोगों और कश्मीर के संगठनों से कनेक्शन भी मिला है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 2 दिन बवाल के बाद फैक्ट्रियां खुलीं:फोर्स तैनात, CCTV-ड्रोन से निगरानी; DM बोलीं- उपद्रव हुआ तो एजेंसी का लाइसेंस रद्द होगा
    Next Article
    संभल में तापमान 2 डिग्री बढ़ा, 40 डिग्री पहुंचा:AQI 184; गुन्नौर में अच्छी फसल, संभल-चंदौसी के किसान परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment