Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में 4 जोनल और 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त:कारोबारियों और श्रमिकों के साथ करेंगे समन्व्य, शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी

    4 hours ago

    1

    0

    नोएडा में हिंसक श्रमिक आंदोलन के बाद कारोबारियों और श्रमिकों के बीच समन्व्य बनाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने नोएडा के सेक्टर-1 से 69 तक के सभी औद्योगिक सेक्टरों को चार जोन में बांट दिया है। जिसके लिए चार जोनल मजिस्ट्रेट और 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए है। इनका काम समन्वय बनाना और शांति व्यवस्था को कायम रखना है। इसमें नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी जोन-1 कार्यालय आदेश के अनुसार शिवाकांत द्विवेदी मुख्य विकास आधिकारी, डीपी सिंह ओएसडी नोएडा प्राधिकरण, बच्चू सिंह अपर जिलाधिकारी और अभिषेक पाठक ओएसडी को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इन्ही के अंडर में सेक्टर मजिस्ट्रेट अपाइंट किए गए है। जिसमें शिवाकांत द्विवेदी जोनल मजिस्ट्रेट के साथ वेद प्रकाश पांडे डिप्टी कलेक्टर , पुष्पा यादव , मीना भार्गव जीएम प्लानिंग , आरपी सिंह जीएम जल को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इनको सेक्टर-1, 2, 3, 4, 5, 6 तक की जिम्मेदारी दी गई है। जोन-2 इसी तरह डीपी सिंह जोनल मजिस्ट्रेट के साथ अरविंद कुमार ओएसडी, एके आरोरा जीएम , एसपी सिंह जीएम, अरविंद कुमार पाठक डिप्टी कमिश्नर को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनया गया है। इनके पास सेक्टर-7 से लेकर सेक्टर-16 तक की जिम्मेदारी दी गई है। जोन-3 जोनल मजिस्ट्रेट बच्चू सिंह के साथ चारुल यादव उप जिलाधिकारी, रामानुज मिश्रा डिप्टी कमिश्नर, वेद प्रकाश, जय प्रकाश शुक्ल और हेमकांत सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इनके पास सेक्टर-63 से 65 तक की जिम्मेदारी दी गई है। जोन-4 अभिषेक पाठक ओएसडी जोनल मजिस्ट्रेट के साथ अरविंद कुमार मिश्रा नगर मजिस्ट्रेट , विकास कुमार, अनुज कुमार, उमेश , शिखा तिवारी और मनोज कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रुप में सेक्टर-57 से 69 तक की जिम्मेदारी दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुगलसराय में हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती पुलिस मुठभेड़ में घायल:कव्वाली में महिलाओं पर कमेंट से भड़का विवाद, गाड़ी रोककर फायरिंग-तोड़फोड़ की
    Next Article
    अंबेडकरनगर में प्रेमी ने दुल्हन को कार से उतारा:फोटो दिखाकर बोला - गर्लफ्रेंड है मेरी, हंगामे के बाद दूल्हा खाली हाथ घर लौटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment