Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में प्रेमी ने दुल्हन को कार से उतारा:फोटो दिखाकर बोला - गर्लफ्रेंड है मेरी, हंगामे के बाद दूल्हा खाली हाथ घर लौटा

    2 hours ago

    1

    0

    अंबेडकर नगर में विदाई के बाद ससुराल जा रही दुल्हन को प्रेमी ने रास्ते में रोक लिया। कार का दरवाजा खोलकर प्रेमिका को नीचे उतारा, बोला - यह मेरी गर्लफ्रेंड है। दूल्हे को फोन में पड़ी कई तस्वीरें भी दिखा दी। जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। गुरुवार देर शाम को पंचायत के बाद दूल्हे को अकेले ही अपने गांव लौटना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस सभी पक्षों को थाने ले गई। जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच समझौता हुआ। आपसी सहमति से शादी को खत्म कर दिया गया। शादी में मिले सभी उपहारों व लेन-देन की वापसी पर सहमति बनी। दूल्हे को बिना दुल्हन के खाली हाथ अपने गांव लौटना पड़ा। वहीं, दुल्हन अपने मायके वापस चली गई। अलीगंज कोतवाल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने लिखित समझौते में कोई कानूनी कार्रवाई न करने की बात कही है। हालांकि, पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में प्रेमी का चालान कर दिया है। मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर रज्जीपुर गांव का बताया जा रहा है। 2 तस्वीरें देखिए- विस्तार से मामला समझिए... अयोध्या के गोसाईंगंज से सैदपुर रज्जीपुर गांव में बुधवार रात बारात पहुंची। विवाह की रस्में खुशी-खुशी संपन्न हुईं। अगली सुबह जब दूल्हा दुल्हन को विदा कराकर लौट रहा था, तभी गांव के बाहर नहर के पास दुल्हन के प्रेमी रणविजय ने आधा दर्जन साथियों के साथ कार रोक ली। प्रेमी ने दुल्हन को जबरन नीचे उतार लिया और सामने अपने मोबाइल में दुल्हन के साथ कई तस्वीरें दिखाई। कहा- ये मेरी प्रेमिका है। फोन में इसके कई प्रमाण भी दिखा दिए। 6 लोगों को लेकर पहुंचा, जबरन गाड़ी रोकी गांव के बाहर नहर के पास दुल्हन के प्रेमी रणविजय पुत्र राम चरन, निवासी गोविंदपुर, थाना अलीगंज ने अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ चार पहिया वाहन को रोक लिया। उसने जबरन दुल्हन को गाड़ी से उतार लिया। रण विजय ने दावा किया कि दुल्हन उसकी प्रेमिका है। उसने अपने मोबाइल में दुल्हन के साथ अपनी सैकड़ों तस्वीरें दिखाकर इस बात का प्रमाण भी दिया। पंचायत के बाद वर और वधू पक्ष के बीच समझौता सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी संबंधित पक्षों को थाने बुलाया। गुरुवार को दिनभर चली पंचायत के बाद वर और वधू पक्ष के बीच समझौता हुआ। समझौते के तहत शादी को समाप्त मान लिया गया और दोनों पक्षों के बीच हुए सभी लेन-देन वापस कर दिए गए। समझौते के बाद वर पक्ष मायूस होकर अपने गांव लौट गया, जबकि वधू पक्ष के लोग दुल्हन को लेकर गांव चले गए। पुलिस ने प्रेमी रणविजय का शांतिभंग की आशंका में चालान किया। अलीगंज कोतवाल भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वर पक्ष और वधू पक्ष ने थाने के बाहर आपसी समझौता कर लिया था। उन्होंने लिखित में दिया कि वे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। पुलिस ने प्रेमी के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 4 जोनल और 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त:कारोबारियों और श्रमिकों के साथ करेंगे समन्व्य, शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी
    Next Article
    लखनऊ में उत्तर जोन का क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन:9 राज्यों के मंत्री और वैज्ञानिक जुटेंगे; सीएम योगी, कृषि मंत्री शिवराज चौहान करेंगे शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment