Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में अब तय जगह पर होगी डॉग फीडिंग:1200 स्थानों पर लगाए जाएंगे फीडिंग बोर्ड, एओए और आरडब्ल्यूए की भी होगी जिम्मेदारी

    2 hours ago

    1

    0

    नोएडा में आवारा डॉग्स को लेकर चल रही खींचतान के बीच अब बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के 22 अगस्त के आदेश के बाद नोएडा प्राधिकरण ने शहरभर में डॉग फीडिंग पॉइंट के बोर्ड लगाने शुरू किए जाएंगे। इसका मकसद है कि डॉग्स को सिर्फ तय जगह पर ही खाना खिलाया जाए और कॉलोनियों में विवाद कम हों। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने देशभर की नगर निकायों को निर्देश दिया था कि वह सेक्टर या सोसाइटी के आसपास डॉग्स को खाना खिलाने के लिए तय स्थान चिन्हित किए जाएं। सड़कों और सार्वजनिक जगहों पर फीडिंग न हो, चिन्हित स्थानों पर स्पष्ट साइनबोर्ड लगाए जाएं। कोर्ट ने कहा था कि बिना व्यवस्था के फीडिंग से लोगों को असुविधा, सुरक्षा और साफ-सफाई की समस्याएं बढ़ रही हैं। इसलिए फीडिंग को नियमित और नियंत्रित करना जरूरी है। नोएडा प्राधिकरण ने इस आदेश को लागू करने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम शुरू किया है। पहले फेज में कई सेक्टरों में बोर्ड लगाए जाएंगे। यह काम पब्लिक हेल्थ विभाग के जरिए किया जा रहा है। इस फेज में करीब 1.18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ये काम काम 180 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक यह पूरे शहर को कवर करने वाले बड़े प्रोजेक्ट का दूसरा टेंडर है। पहले भी एक टेंडर जारी किया जा चुका है। 1200 फीडिंग पॉइंट बनाने की योजना सितंबर 2025 में प्राधिकरण ने करीब 1200 तय फीडिंग पॉइंट विकसित करने की योजना बनाई थी। जिस पर अनुमानित लागत करीब 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाने है। पूरे शहर में सर्वे कर सुरक्षित और स्थायी जगहें चिन्हित की गईं। ज्यादा डॉग्स वाले इलाकों में एओए और आरडब्ल्यूए से सलाह ली जा रही है। एओए और आरडब्ल्यूए की तय होगी जिम्मेदारी प्राधिकरण ने स्पष्ट कहा कि वो सिर्फ जगह चिन्हित करेगी, बोर्ड लगाएगी, बुनियादी ढांचा तैयार करेगी। इसके बाद इन फीडिंग पॉइंट्स की देखरेख और निगरानी की जिम्मेदारी एओए और आरडब्ल्यूए को सौंपी जाएगी। इससे कई फायदे होंगे। पहला कॉलोनियों में डॉग्स की भीड़ नियंत्रित होगी। फीडिंग को लेकर होने वाले झगड़े कम होंगे। साफ-सफाई बेहतर होगी और डॉग्स बाइट के मामले कम होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रहें सतर्क, कहीं रंग न बिगाड़ दे आपकी सुंदरता:वाराणसी के त्वचा रोग विशेषज्ञ ने कहा, रंग खेलने के पहले त्वचा पर लगाएं नारियल का तेल
    Next Article
    डिजाइनर कपड़ों में गिरफ्तार हुईं मोनिका बेदी:पुर्तगाल जेल में अबू सलेम को लिखे लव लेटर, चार्टर्ड प्लेन में नहीं मिलाई नजरें, पार्ट-1

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment