Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहू की पिटाई से घर छोड़ने को मजबूर परिवार:24 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हुआ केस, पीड़ित बोले- सुरक्षा मिलेगी तभी घर लौटेंगे

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र के रीवा गांव में पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। आरोप है कि बहू ने पति और सास की पिटाई की, जिसके बाद पीड़ित परिवार दो दिनों से घर छोड़कर बाहर रहने को मजबूर है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है। परिवार का कहना है कि तहरीर देने के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। रीवा गांव निवासी गिरीश चंद्र मौर्य का आरोप है कि उनकी बहू अनीता देवी लंबे समय से परिवार को प्रताड़ित कर रही है। हाल में विवाद इतना बढ़ा कि उसने पति बृजेश मौर्य और सास सरिता मौर्य के साथ मारपीट की।परिवार में गिरीश चंद्र मौर्य, उनके बेटे लोको पायलट बृजेश मौर्य, पत्नी सरिता और बेटी बिंदु शामिल हैं। आरोप है कि बहू के आक्रामक व्यवहार के कारण परिवार के सदस्य घर में प्रवेश करने से डर रहे हैं और पिछले दो दिनों से बाहर रह रहे हैं। 24 घंटे बाद भी मुकदमा नहीं गिरीश चंद्र मौर्य ने नवाबगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। उनका कहना है कि शिकायत दिए 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। परिवार का आरोप है कि पुलिस की सुस्ती के कारण वे असुरक्षा की स्थिति में हैं। उनका कहना है कि जब तक कानूनी कार्रवाई नहीं होगी, वे घर लौटने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित रूप से अनीता देवी अपनी सास और पति के साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं। नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि गिरीश चंद्र मौर्य की तहरीर पर जांच की जा रही है। वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज का संज्ञान लिया गया है। गिरीश चंद्र मौर्य का कहना है कि वे और उनका परिवार पिछले दो दिनों से घर से बाहर हैं। उनका आरोप है कि बहू की प्रताड़ना से परिवार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान है। उन्होंने पुलिस से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि वे सुरक्षित अपने घर लौट सकें। गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अब नजर इस बात पर है कि पुलिस जांच के बाद क्या कदम उठाती है और क्या पीड़ित परिवार को समय रहते न्याय मिल पाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में होलिका दहन:एसपी दीपक भूकर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया दहन
    Next Article
    दौलतपुर में तिराहे पर पोस्टर से तनाव:बिना अनुमति लगाए गए बोर्ड को पुलिस ने हटवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment