Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रहें सतर्क, कहीं रंग न बिगाड़ दे आपकी सुंदरता:वाराणसी के त्वचा रोग विशेषज्ञ ने कहा, रंग खेलने के पहले त्वचा पर लगाएं नारियल का तेल

    2 hours ago

    1

    0

    रंगों का पर्व होली नजदीक है। बाजार में तरह-तरह के केमिकल से बने रंगों की भरमार है। यह रंग त्वचा के लिए कहीं न कहीं नुकसानदायक भी हो सकते हैं। यही कारण है कि होली के बाद त्वचा रोग विशेषज्ञों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय जिला चिकित्सालय के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकुंदजी श्रीवास्तव ने होली पर त्वचा को सेफ रखते हुए होली खेलने की अपील की है और साथ ही इसके बचाव के भी टिप्स दिए हैं। वह कहते हैं, होली खेलने के पहले त्वचा पर नारियल का तेल अवश्य लगा लें ताकि केमिकलयुक्ल रंगों से चेहरे की सुंदरता न बिगड़ने पाए। ‘प्राकृतिक रंग से होली खेलना बेहतर’ डाॅ. मुकुंदजी श्रीवास्तव ने बताया, होली में अक्सर होता है कि केमिकल वाले रंग खेलने के बाद कुछ लोग त्वचा संबंधित समस्याओं से ग्रसित हो जाते है। सिंथेटिक रंगों से कुछ लोगों के शरीर में लाल चकत्ते हो जाते हैं और खुजली होने लगती है। ऐसी खुजली होने लगती है कि मरीज को इमरजेंसी में आकर एडमिट होना पड़ा। ऐसी स्थिति में रंग खेलने के पहले बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती है। स्कीन के साथ साथ कभी कभी यह रंग आंखों में पहुंच जाता है तो परेशानी बढ़ जाती है। प्राक़ृतिक रंगों का प्रयोग करना चाहिए। रंग खेलने के पहले चेहरे पर या पूरे शरीर पर नारियल का तेल लगाना ज्यादा प्रभावकारी हो जाता है। यह तेल शरीर पर एक लेयर बना लेता है इससे रंग का असर ज्यादा असर नहीं होता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर सरकारी अस्पतालों का समय बदला:ओपीडी सिर्फ सुबह 11 बजे तक, इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे जारी रहेंगी
    Next Article
    नोएडा में अब तय जगह पर होगी डॉग फीडिंग:1200 स्थानों पर लगाए जाएंगे फीडिंग बोर्ड, एओए और आरडब्ल्यूए की भी होगी जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment